25 मार्च से आयोजित होने वाली महापौर क्रिकेट ट्रॉफी की तैयारियों का लिया जायज़ा डॉ सुशील तिवारी ने

सागर। 25 मार्च से आयोजित होने वाली महापौर क्रिकेट ट्रॉफी की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, सहित पार्षदगण एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। आयोजन की तैयारियों को लेकर संयोजक श्री रिशांक तिवारी ने विस्तार से कार्ययोजना बताई। महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी ने आयोजन को भव्य और गरिमापूर्ण बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Ad 1

विदित हो कि, 25 मार्च से प्रारंभ होने वाली महापौर क्रिकेट ट्रॉफी के प्रति शहर के युवाओं में खासा उत्साह है। सोमवार तक लगभग 200 क्लबों ने अपने आवेदन इस ट्रॉफी में सम्मिलित होने के लिए जमा कर दिए हैं। निरीक्षण के दौरान पार्षद शैलेन्द्र ठाकुर , पार्षद हेमंत यादव, पार्षद अशोक साहू चकिया, पार्षद प्रतिनिधि कनई पटेल, संयोजक श्री रिशांक तिवारी, श्री अजय तिवारी (अज्जू) , नवीन भट्ट, संतोष दुबे, आदर्श टिंकू साहू, प्रज्जवल भारद्वाज, सुजीत ठाकुर जी, श्री शुभम नामदेव, रोहित तिवारी, अभिषेक मिश्रा सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here