MP: NHM भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में क्राइम ब्रांच ने मुख्य सरगना को पकड़ा

MP: बहुचर्चित संविदा स्टाफ नर्स परीक्षा पेपर लीक मामले में ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

पुलिस ने बताया- आरोपी पुष्कर पांडेय और उसके साथी राजीव नयन को गुरुवार को नई दिल्ली के रोहिणी इलाके से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस एक महीने से उनकी तलाश कर रही थी। ग्वालियर क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने मीडिया को बताया कि एनएचएम भर्ती परीक्षा का पेपर 7 फरवरी को लीक हो गया था।

ऋषिकेश मीणा ने कहा कि मामले में आठ लोगों को पहले गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद 3 और लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आज (गुरुवार) मामले के 2 मुख्य आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने फरवरी में एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया था और जिले के टेकनपुर झांसी राजमार्ग पर एक होटल से पेपर लीक में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले की अगुवाई कर रहे एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच ऋषिकेश मीणा का कहना है कि पुष्कर पांडेय और उसके साथी राजीव नयन के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बता दें कि एनएचएम संविदा स्टाफ नर्स के 2284 पदों के लिए परीक्षा मंगलवार (7 फरवरी) को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और रीवा के 36 केंद्रों पर दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 से शाम 5 बजे के बीच होनी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here