काँग्रेस बुनकर प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष नियुक्त हुए बंटी कोरी, पदाधिकारियों ने दी बधाई

काँग्रेस बुनकर प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष नियुक्त हुए बंटी कोरी, काँग्रेस पदाधिकारियों ने दी बधाई

सागर। रविशंकर वार्ड निवासी बंटी कोरी बुनकर प्रकोष्ठ के जिला शहर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त हुए। इनकी नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया व समस्त प्रकोष्ठ प्रभारी के अनुमोदन से बुनकर प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अकरम अंसारी ने की हैं।

उनके शहर अध्यक्ष नियुक्त होने पर पूर्व जिला शहर अध्यक्ष रेखा चौधरी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, जिला शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, ग्रामीण अध्यक्ष आनंद अहिरवार प्रदेश प्रवक्ता संदीप सबलोक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुन्ना चौबे पूर्व शहर उपाध्यक्ष श्रीमती शिवरानी कोरी सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे शहर अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी एवं समस्त कांग्रेसियों ने बधाई दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here