शक्ति केंद्र बूथ क्र.45 पर कार्यकर्ताओं का डिजिटल पंजीयन कर भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्रारंभ किया बूथ विस्तारक अभियान 2

शक्ति केंद्र भगवान गंज के बूथ क्र.45 में कार्यकर्ताओं का डिजिटल पंजीयन कर जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने प्रारंभ किया बूथ विस्तारक अभियान–2

Ad 1

सागर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे बूथ विस्तारक अभियान–2 का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने विस्तारक के रूप में सागर विधनसभा में डॉ.भीमराव अंबेडकर मंडल के शक्ति केंद्र भगवान गंज बूथ क्र.45 में बूथ के सदस्यों व कार्यकर्ताओं का डिजिटल पंजीयन कर किया इस दौरान श्री सिरोठिया बूथ समिति सदस्य एवं पन्ना प्रमुखों से संवाद करते हुए बूथ पर किए जाने वाले 22 करणीय कार्यों की जानकारी दी एवं उपस्थित सभी सदस्यों से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे जिसके लिए निरंतर बूथ पर सक्रियता से कार्य करने व हितग्राहियों से निरंतर संपर्क एवं संवाद करने का आग्रह किया।
साथ ही सिरोठिया ने बूथ पर निवासरत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया
इस अवसर पर जिला महामंत्री एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार मंडल अध्यक्ष रितेश मिश्रा पार्षद रामू ठेकेदार प्रासुक जैन अंशुल परिहार,दीपक लोधी,सहित बूथ के सदस्य पन्ना प्रमुख पन्ना समिति के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here