अनियंत्रित होकर सागर में बस पलटी यात्री घायल

0

ब्रेकिंग न्यूज

सागर में बस पलटी यात्री घायल

सागर। सागर से जैसीनगर चलने वाली बस क्रमांक CG 04 JC 5534 दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, बताया जा रहा हैं बस सरखडी के पास हादसे का शिकार हो गयी, बस में करीब 30 सवारी मौजूद थी समाचार लिखे जाने तक घायलों की जानकारी नही मिल पाई है स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हैं। अपडेट घायलो को पुलिस द्वारा सागर भेजा गया है कुछ को जैसीनगर इलाज हेतु भेजा गया हैं।

बताया जा रहा है बस में अधिक सवारी दुर्घटना कारण बनी है साथ ही बस अनफिट भी हो सकती हैं।

मंगलवार की सुबह करीब 10:15 अनियंत्रित होकर बस पलट गई। 32 सीटर बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। बस पलटने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने तत्काल बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इनमें महिलाएं बच्चे भी सवार थे 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है फिलहाल इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है बताया जा रहा है कि 32 सीटर बस में क्षमता से कहीं अधिक करीब 50 यात्री सवार थे बस का चालक भी लापरवाही पूर्वक वहां चला रहा था जिस पर यात्रियों ने चालक को टोंका भी था। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here