इन 4 थानों के थानेदार बदले गए, तत्काल आदेश पालन करने के दिये एसपी ने निर्देश

0

4 थानों के थानेदार बदले गए, तत्काल आदेश पालन करने के दिये एसपी ने निर्देश

Ad 1

सागर। जिले के चार थानों के थाना प्रभारियों को बदला गया हैं। एसपी ने सोमवार को सूची जारी की हैं। कानून व्यवस्था एवं अन्य ड्यूटी के लिए अस्थाई रूप से अग्रिम आदेश तक सिविल लाइन, केसली, छानबीला और शाहगढ़ थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार केसली थाने में पदस्थ निरीक्षक कृपाल सिंह मार्को को शाहगढ़ थाना प्रभारी बनाकर भेजा गया है।

वहीं सिविल लाइन थाना प्रभारी उप निरीक्षक नेहा गुर्जर को केसली थाने भेजा गया हैं। साथ ही छानबीला थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया को छानबीला थाना से सिविल लाइन थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा देवरी थाने में पदस्थ उप निरीक्षक किरण बटके को छानबीला थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है। संबंधितों को तत्काल रवानगी और आमद की कार्रवाई करने के आदेश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here