चोरी कांड का खुलासा: दो शातिर चोर गिरफ्तार, 4 लाख के जेवरात बरामद

 

चोरी कांड का खुलासा: दो शातिर चोर गिरफ्तार, 4 लाख के जेवरात बरामद

सागर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने सिरोजा क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 4 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चार पुलिया के पास सिरोजा निवासी विष्णु सिंह ठाकुर ने 13 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12-13 अप्रैल की दरम्यानी रात अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए और गोदरेज अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। मामले में थाना सिविल लाइन में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए। जांच में जितेन्द्र उर्फ मजले विश्वकर्मा निवासी भटेरा जिला नरसिंहपुर तथा सुरेन्द्र उर्फ विक्की ठाकुर निवासी घनसोर जिला सिवनी की संलिप्तता सामने आई। दोनों आरोपी अन्य थाना क्षेत्रों में भी वांछित बताए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने छिंदवाड़ा जिले में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए। साथ ही वारदात में प्रयुक्त होंडा एसपी-125 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

चोरी की वारदात के खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक अनिल कुमार अहिरवार, सहायक उप निरीक्षक गणेश ठाकुर, आरक्षक अंशुल मिश्रा, रामसिंह, अजय कुर्मी, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार एवं आरक्षक हेमेन्द्र सहित थाना सिविल लाइन की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here