सागर: चुनावी रंजिश को लेकर युवक की हत्या, मकरोनिया में चक्काजाम

0

सागर। मकरोनिया में चुनावी रंजिश को लेकर दो गुट आधी रात को आमने-सामने आ गए, विवाद में गंभीर चोट आने से एक युवक की जान चली गई, संघर्ष के दौरान गोलियां भी चलाने की बात सामने आ रही है ।विवाद के पीछे नगर पालिका चुनाव की रंजिश बताई जा रही है, पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गई है ।

Ad 1

दरअसल गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे चौराहे पर ट्रैफिक चौकी से कुछ दूर एक डेरी पर काम करने वाला कर्मचारी 26 वर्षीय जग्गू यादव गोदाम से कार उठाने गया था इस बीच वहां मौजूद एक होटल व्यवसाई के परिवार के सदस्य से कहासुनी हो गई बात बढ़कर झगड़े पर आ गई और होटल कारोबारी के पक्ष से कई लोग और भी आ गय, जग्गू के पार्षद चाचा का आरोप है कि जग्गू को थार गाड़ी से कुचल कर मारा गया है।

इस दौरान हवाई फायरिंग से मकरोनिया चौराहे पर सनसनी फैल गई पेट्रोल पंप और चौराहे से गुजर रहे लोग भी लाठियां लेकर डरा धमका रहे हमलावरों से बचकर भागे करीब 20 मिनट तक चौराहे के पास अफरा-तफरी मची रही इस बीच मकरोनिया पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे, लथपथ जग्गू को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया,वहीँ सुबह से मृतक के परिजनों और समाज के लोगो ने मकरोनिया चौराहे पर न्याय की माँग को लेकर चक्काजाम कर दिया मोके पर भारी पुलिस बल और प्रशासन मैजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here