MP: राष्ट्रपति मुर्मु आज भोपाल में महिला स्व सहायता समूह सम्मेलन को संबोधित करेंगी, तैयारियां पूरी

0

भोपल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज बुधवार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन में भाग लेंगीं। राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, लाल परेड ग्राउण्ड में हो रहे इस सम्मेलन में प्रदेश की लगभग 15 हजार समूह सदस्य महिलाएं सम्मिलित होंगी.

Ad 1

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भोपाल आई राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु महिला स्व-सहायता समूह के सम्मेलन को संबोधित करेंगी। प्रात: 11:30 बजे राष्ट्रपति का कार्यक्रम स्थल पर आगमन होगा। राष्ट्रपति द्वारा आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया जायेगा। विभिन्न जिलों से आ रही दो समूह सदस्य कार्यक्रम के दौरान मंच से अपने अनुभव साझा करते हुए बताएंगी कि समूह के सहारे से किस तरह उनके जीवन में तरक्की की राह बनती गई और उन्हें आगे बढऩे का मौका मिला। समूह सदस्यों द्वारा बनाई गई बस्तुएँ राष्ट्रपति को उपहार स्वरूप भेंट की जायेंगी।

सम्मेलन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भोपाल जिले के प्रभारी भूपेन्द्र सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल एवं महापौर भोपाल मालती राय सहित अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण विभिन्न माध्यमों से किया जायेगा जिसे प्रदेश के विभिन्न जिलों में ग्राम पंचायत स्तर पर बड़ी संख्या में प्रदेशवासियों द्वारा देखा जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here