महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा जी ने नई चेतना जगाने का काम किया – यश अग्रवाल

0

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने केसली मंडल के विभिन्न बूथों पर मनाया जनजाति गौरव दिवस

Ad 1

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा जी ने नई चेतना जगाने का काम किया – यश अग्रवाल

सागर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडाजी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में देवरी विधानसभा के केसली मंडल की ग्राम गोगई बूथ क्रमांक 56 में आदिवासी भाइयों-बहनों के साथ भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती मनाई। इस दौरान उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को अब जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। ताकि देश का आदिवासी समाज भी सभी नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ते हुए नए भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
भाजयुमो अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडाजी ने आदिवासियों के हित में अंग्रेजों से लोहा लिया और आदिवासियों में नई चेतना जगाने का काम किया। उनके अमिट योगदान के कारण ही उन्होंने अपना स्थान बनाया और लोग उन्हें भगवान मानते हैं।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम लखन सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री भानु राजपूत, उपाध्यक्ष प्रतीक चौकसे, कार्यालय मंत्री आदर्श मिश्रा के साथ अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here