भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारणी में विस्तार हुआ 6 मंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई

भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारणी में विस्तार, 6 मंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई

सागर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार ( प्रदेश महामंत्री भाजपा ) एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार जी के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया एवं भाजपा मंडल अध्यक्षों की सहमति से मेने विस्तार करते हुए गुरुवार को 6 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

इसमें सुरखी मंडल अध्यक्ष गौरव गर्ग, जैसीनगर मंडल अध्यक्ष सनिल ठाकुर, सीहोरा मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह ठाकुर, राहतगढ़ ग्रामीण अनुराग पाठक, खिमलासा मंडल अध्यक्ष खूब सिहं कुशवाहा, मंडीबामोरा मंडल अध्यक्ष आर्यन जैन को नियुक्त किया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी के संगठनात्मक अनुभवों से भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here