लकड़ी के टालों तेल आदि और ज्वलनशील पदार्थों के गोदामों को घनी आबादी से हटाना जरूरी – विधायक जैन

तिलकगंज में एक साथ तेल के गोदाम और लकड़ी के टाल से आम जनता को खतरा, इन्हें घनी आबादी से हटाना जरूरी
सागर नगर। तिलकगंज की तेल गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही विधायक शैलेंद्र जैन भोपाल से सागर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तिलकगंज क्षेत्र में तेल के गोदाम और लकड़ी के टाल एक साथ होना खतरे से खाली नहीं है। तेल के गोदामों में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए भी पर्याप्त साधन नहीं है। पानी की भी व्यवस्था नहीं है। विधायक ने कहा- लकड़ी के टालों और तेल की गोदामों को घनी आबादी से दूर करना चाहिए। विधायक जैन ने कलेक्टर और एसपी से इस मुद्दे पर चर्चा करने की बात कही। उन्होंने कहा लकड़ी के टालों को शहर के बाहर ले जाने की योजना है, आगामी समय में लकड़ी के टाल शहर से बाहर विस्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा यह बड़ा हादसा था, शुक्र है जान माल को नुकसान नहीं हुआ। विधायक ने घटना से प्रभावित लोगों का हाल जाना और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की आश्वासन दिया।

Ad 1

गजेंद्र ठाकुर✍️-9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here