मिजोरम से आये उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग प्रमुखों ने किया सागर में स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय का भृमण
सागार। आज मिजोरम सरकार के उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों ने स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय के द्वारा चलाये जा रहे पाठ्यक्रमों पर जानकारी ली और विभागों का भृमण किया, विश्वविद्यालय में पधारे अतिथियों का कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया, मिजोरम से पधारे संयुक्त निदेशक इंजी के जोडिंग गलियाना, प्रो. रुआल्कुमा, प्राचार्य मिजोरम लॉ कॉलेज, प्रो. बी. जोलियाना ने विश्वविद्यालय की शिक्षा पद्धति एवं भारत की नई शिक्षा नीति का अध्ययन किया और विश्वविद्यालय में संचालित हो रहे शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, नर्सिंग विभाग, क्रीड़ा विभाग, आपदा प्रबन्धन विभाग, फैशन डिजाइन, आर्ट गैलरी, विधि विभाग, रोजगारोन्मुखी आदि विभाग का निरीक्षण कर सराहना की और पुस्तकालय, म्युजियम एवं विवेकानन्द पीठ के साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा सागर नगर को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में भी अवगत कराया गया, डॉ.अनिल तिवारी संस्थापक कुलपति ने मिजोरम से आये अतिथियों को बताया कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन से भारत देश की शिक्षा में आधारभूत बदलाव ला रहा है यदि शिक्षा बदलेगी तो हम जैसा देश, समाज और नागरिक का स्वप्न देख रहें हैं वह जरूर साकार होगा मिजोरम सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा मिजोरम में जिस प्रकार की शिक्षा पद्धति का अनुसरण किया जाता है उसकी बारीकियों के बारे में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों को जानकारी दी गयी इस दौरान मिजोरम से आये प्राध्यापकों ने स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय में चल रही शिक्षण पद्धति की सराहना की और छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु कैसे जागरूक किया जाए इसके बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नीरज तोपखाने, डॉ. मनीष मिश्र, डॉ. शैलेन्द्र पाटिल डॉ.सुनीता जैन, अभिनव ताम्रकार कैप्टन पी.के. दत्ता, ममता सिंह, अभिषेक तिवारी एवं समस्त अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
खबर गजेंद्र ठाकुर -9302303212