Sunday, December 7, 2025

स्‍मार्ट मीटर लगाने का अभियान लगातार जारी है- विधुत विभाग

Published on

spot_img

भारत सरकार ने स्‍मार्ट मीटर लगाये जाने की अवधि 31 मार्च 2028 तक बढ़ाई

सागर। बिजली कंपनी द्वारा शहर में लगाये जा रहे स्‍मार्ट मीटर को लगाये जाने के संबंध में स्‍पष्‍ट है कि भारत सरकार विद्युत मंत्रायल द्वारा‍ विगत 16 जुलाई 2025 को जारी अधिसूचना के माध्‍यम से देश भर में स्‍मार्ट मीटर की स्‍थापना हेतु समय सीमा का 31 मार्च 2028 तक विस्‍तार किया गया है ।

          सागर वृत्‍त की अधीक्षण अभियंता श्रीमति चन्‍द्ररेखा प्रभाकर ने जानकारी देते हुये बताया कि भारत सरकार का यह निर्णय  देश भर में आरडीएस एस योजना के क्रियान्‍वयन को सुसंगत तरी‍के से सुनिश्चित करने हेतु लिया गया है।  इन्‍होने कहा कि कतिपय समाचार पत्रों द्वारा भ्रामक खबरें प्रचारित की गई थी। कि स्‍मार्ट मीटर लगाने के अभियान को उपभोक्‍ताओं के विरोध के कारण रोक/टाल दिया गया है  यह खबर सरासर गलत है स्‍मार्ट मीटर लगाने का अभियान लगातार जारी है।

          इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा डिस्‍कॉम को रू. 900 प्रति मीटर अनुदान (Grant) प्रदान की जायेगी। भारत सरकार द्वारा रिवेम्‍प्‍ड डिस्‍ट्रीब्‍यूशन सेक्‍टर स्‍कीम (RDSS) योजना के अंतर्गत Discoms को दिये जा रहे अनुदान की समय –सीमा 2028 तक बढ़ा दी गई है। यह केबल अनुदान की समय-सीमा बढ़ाने से संबंधित है और इसका उपभोक्‍ताओ के विरोध से कोई संबंध नहीं है उक्‍त अधिसूचना के अनुरूप मध्‍य प्रदेश नियामक आयोग (MPERC) ने भी राज्‍य में स्‍मार्ट मीटर स्‍थापना की समय-सीमा को मार्च2028 तक बढ़ाने की अनुमति दी हैताकि  परियोजना को सुचारू रूप से तथा चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि स्‍मार्ट मीटर से उपभोक्‍ताओं को अधिक पारदर्शिताबिलिंग की सटीकता एवं ऊर्जा प्रबंधन में सुविधा प्राप्‍त हो रही है। डिस्‍कॉम उपभोक्ताओं को यह आश्‍वस्‍त करता है कि स्‍मार्ट मीटर उपभोक्‍ता हित में है और यह उन्‍हें तात्‍कालिक खपत की जानकारीसटीक बिलिंगशिकायतों में कमी एवं ऊर्जा दक्षता प्रदान करेगा।

            उल्‍लेखनीय है कि पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर द्वारा 12 लाख से ज्‍यादा उपभोक्‍ताओं के यहां स्‍मार्ट मीटर की स्‍थापना की जा चुकी है। नियामक आयोग द्वारा 10 किलो वॉट तक स्‍वीकृत भार वाले समस्‍त्‍ उपभोक्‍ताओं को जिनके परिसर में स्‍मार्ट मीटर लग गये है उन्‍हें सौर्य अवर्स (प्रात: 9 से सायं 5 बजे) के दौरान विद्युत खपत पर 20 प्रतिशत छुट का प्रावधान किया गया है।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।