Sunday, December 7, 2025

सूदखोर की अब पत्नी पर बुरी नजर, कर्ज में फसे पीड़ित परिवार ने लगाई पुलिस से न्याय की गुहार

Published on

spot_img

सूदखोर की अब पत्नी पर बुरी नजर, पीड़ित परिवार ने लगाई पुलिस से न्याय की गुहार

सागर। शहर में सूदखोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां एक शख्स से 5 लाख रुपए उधार देने के बदले में सूदखोर ने अब तक उससे 70 लाख रुपए से ज्यादा रकम और जेवरात वसूल किए के आरोप लगे है। इसके बाद भी कर्ज खत्म नहीं हुआ इतना ही नहीं अब आरोपी कर्जदार की पत्नी पर बुरी नजर रखकर दबाव बना रहा है।

परेशान परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। मकरोनिया रजाखेड़ी निवासी महिला ने अपने पति और देवर के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर आवेदन देकर शिकायत की। जिसमें उन्होंने बताया कि बाहुबली कॉलोनी निवासी जिनेंद्र कुमार जैन से व्यापार के लिए 3 प्रतिशत ब्याज पर 5 लाख रुपए का कर्ज लिया था। इसके बाद आरोपी ने धमकाकर 15 लाख रुपए मोबाइल ट्रांजेक्शन से, 40 लाख रुपए नगद और 15 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात वसूल लिए। फिर भी जब रकम पूरी नहीं हुई तो आरोपी ने उनके घर पर ताला डाल दिया और परिवार को बाहर निकाल दिया। महिला का आरोप है कि जिनेंद्र जैन अब उसे धमकी देकर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी ने हमारे साथ कई बार मारपीट की, बच्चों को उठाने की धमकी दी और जबरन पैसे वसूले।

जानकारी के अनुसार महिला का पति कटरा क्षेत्र में दुकान चलाता हैं और लगातार बढ़ते दबाव से मानसिक रूप से परेशान हैं। वहीं एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज होने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।