जिला चिकित्सालय में नए 20 बिस्तर ICU और 10 P’ICU का नगर विधायक जैन ने किया लोकार्पण

विधायक शैलेंद्र जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने जिला चिकित्सालय में नवीन 20 बिस्तरीय आई सी यू एवं 10 बिस्तर के पी आई सी यू का किया लोकार्पण
सागर। विधायक शैलेंद्र जैन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने जिला चिकित्सालय में नवनिर्मित 20 बिस्तरीय कोबिड आईसीयू एवं 10 बिस्तरीय पी आई सी यू वार्डो का लोकार्पण किया, इसके पूर्व अतिथियों ने सर्वप्रथम दोनों वार्डों का निरीक्षण किया और वहां की सुविधाओं का जायजा लिया, इस दौरान सीएमएचओ, सिविल सर्जन भी उपस्थित रहे।
विधायक जैन ने बताया कि कोविड की पहली और दूसरी लहर में जिस तरह से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई है इसके मद्देनजर हमने इस संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं जिनमें ऑक्सीजन की उपलब्धता, दवाइयों की उपलब्धता, अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता और मुख्य रूप से गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू की उपलब्धता इसी दिशा में आज हमने जिला चिकित्सालय में 20 बिस्तर का नवीन कोविड आई सी यू वार्ड बनाया है जो अति गंभीर मरीजों के इलाज के लिए कारगर सिद्ध होगा उन्होंने कहा कि कयास लगाया जा रहा था कि
तीसरी लहर में बच्चे भी संक्रमित होंगे उनके उचित और अच्छे इलाज के लिए हमने 10 बिस्तर का पीआईसीयू वार्ड बनाया है जो हमारे नन्हे मुन्ने बच्चों के इलाज में हमारी मदद करेगा उन्होंने कहा कि हम कोविड को हराने के लिए हम हर मोर्चे पर डटे हुए हैं और ईश्वर की कृपा से अभी वैक्सीनेशन के बाद लोगों में गंभीर लक्षण समझ में नहीं आ रहे हैं और हम ऐसा मानकर चल रहे हैं इसी तरह से यह लहर भी समाप्त हो जाएगी और यह लहर covid की अंतिम लहर साबित होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेश केशरवानी सीएमएचओ सुरेश बहुत सिविल सर्जन डॉ ज्योति चौहान डॉ डीके गोस्वामी डॉक्टर नरेला डॉ ललिता पाटील एवं अस्पताल का समस्त पैरामेडिकल एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Ad 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here