वेतन निकालने के एवज़ में ₹9000 रिश्वत लेते हुए प्राचार्य सीमा नेक्या को लोकायुक्त में पकड़ा

0

महिला प्राचार्य को ₹ 9 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा

Ad 1

सागर- खुरई।  पैसों के लिए लोग किस हद तक गिरने को तैयार है इसकी बानगी सागर जिले की खुरई जनपद के अन्तर्गत आने वाली वारधा पंचायत से आई है, जहां बारधा में अपने ही स्कूल के शिक्षक से एक प्राचार्य वेतन निकालने के एवज में रिश्वत की मांग कर रही थी। उक्त मामले की शिकायत लोकायुक्त विभाग सागर में की गई, तत्पश्चात सीमा नैकया रिश्वत लेते पकड़ी गई। नेत्रहीन शिक्षक का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हो गया था जिसकी वजह से उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट लगाई थी पूरे कागज प्रस्तुत करने के बाद भी महिला प्राचार्य सीमा नेक्या के तनख्वाह नहीं निकाल रही थीl

लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेडे, निरीक्षक मंजू सिंह, निरीक्षक रोशनी जैन सहित सागर पुलिस लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता शिक्षक ने बताया कि उसने पिछले दिनों 3 माह का मेडिकल लगाया था। जिसकी वेतन पेंडिंग थी इसी वेतन को प्रत्येक माह के तीन हजार के हिसाब से 9 हजार रुपए प्राचार्य रिश्वत मांग रही थी।
लोकायुक्त एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि रिश्वत लेते हुए प्राचार्य सीमा नेक्या पर कार्रवाई की गई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here