शहर का एक मात्र अत्याधुनिक ऑडिटोरियम तैयारी के आखरी पड़ाव पर निगम आयुक्त ने परखी व्यवस्थाएं,नागरिकों को यह रहेगी सुविधाएं

नगर निगम द्वारा मोतीनगर चौराहा के पास निर्माण किये जा रहे अत्याधुनिक आडीटोरियम के निर्माण का कार्य लगभग पूर्णताः की ओर है जिससे आडीटोरियम का मूल स्वरूप दिखने लगा है, पूर्णतःवातानुकूलित और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह ऑडाटोरियम शहर का प्रथम आडीटोरियम है जिसमें नागरिकगणों के साथ-साथ अन्य मनोरंजन की गतिविधियां की जा सकेंगी।
जिसका नगर निगम आयुक्त  आरपी अहिरवार ने निगम इंजीनियरों एवं निर्माण एंजेसी के अधिकारियों के साथ मोतीनगर चौराहा के पास निर्माणाधीन आडीटोरियम का निरीक्षण किया और निर्देश दिये कि कल से ही आडीटोरियम के सामने एवं चारोें ओर बेसमेंट की फिलिंग का कार्य प्रारंभ किया जाय इसके पश्चात इंजीनियर यह तय करें कि इस पर सी.सी.फर्श या पेबर ब्लाक में से किसका निर्माण कार्य कराया जाना उचित रहेगा अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि उस अनुसार कार्य शीघ्र किया जाय इसके अलावा आडीटोरियम हेतु विद्युत कनेक्शन शीघ्र कराने हेतु संबंधित इंजीनियर को विद्युत मंडल के अधिकारियों से संपर्क शीघ्र कनेक्शन कराने के निर्देश दिये। उन्होने आडीटोरियम के सामने रोड़ किनारे की ओर जो फब्बारा लगाया गया है उसका कनेक्शन पृथक से करने के निर्देश दिये ताकि उसे प्रतिदिन चालू करने में असुविधा ना हो। इसके अलावा उन्होने मोतीनगर चौराहा के सौन्दर्यीकरण करने हेतु किये जा रहे कार्यो का भी स्थल निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त मनीष परते, कार्यपालन यंत्री विजय दुबे, पूरनलाल अहिरवार,  सुधीर मिश्रा, सहायक यंत्री संजय तिवारी,उपयंत्री दिनकर शर्मा, श्रीमति खुशबू पटैरिया सहित निर्माण एंजेसी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here