सागर// जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले ने शासन की महात्वाकांक्षी योजना गौशालाओं का सफल संचालन के तहत जिले में बन रही 33 गौशालाओं में से एक गौशाला को न केवल गोद लिया वरन गौशाला को मॉडल गौशाला का संचालन करने का जिम्मा लिया। उनकी इस पहल पर जिले के समस्त जनपद पंचायतों के सीईओ, सहायक यंत्री जनपद पचांयत तथा एनआरएलएम योजना के ब्लाक प्रबंधक ने भी एक-एक गौषाला गोद लेकर संचालन करने का निर्णय लिया।
जिला पंचायत के सीईओ श्री गढ़पाले की इस अभिनव पहल एवं दृढ़षक्ति के चलते जिले की समस्त 33 गौषालाओं का संचालन न केवल अच्छा होगा वरन उसमें आने वाली परेषानियों का समाधान शीघ्रता से किया जा सकेगा। श्री गढ़पाले ने बताया कि शासन की योजना गौशालाओं का सफल संचालन के तहत गौशालाओं में पेयजल, चारा, घास, भूसा, विद्युत व्यवस्था आदि सुनिष्चित करने के उददेष्य से यह कार्य पूरी दृढ़ इच्छाषक्ति से करने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि गोशालाओं में पशुओं के उचित इलाज के लिए आवष्यक मूलभूत सुविधाएं की जाएंगी। उन्होंने बताया कि मेरे इस संकल्प से जिले के समस्त जनपद पंचायतों के सीईओ, सहायक यंत्री जनपद पचांयत तथा एनआरएलएम योजना के ब्लाक प्रबंधक ने भी एक-एक गौशाला गोद लेकर संचालन करने का निर्णय लिया।
शासन की योजना 33 गौशालाओं का सफल संचालन/ सीईओ गढ़पाले की अभिनव पहल 1 गौशाला ली गोद
अभिनव पहल सीईओ श्री गढ़पाले ने ग्राम पड़रिया की गौशाला ली गोद


