सीएम ने मातृ शक्ति को किया नमन जिला पंचायत अध्यक्ष और सरपंच को दी बधाई

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर की मातृ शक्ति प्रतिनिधियों को किया नमन की गेहूंरास बुजुर्ग की सरपंच से चर्चा
सागर 5 सितम्बर 2020/ मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह द्वारा शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से सागर की मातृ शक्ति प्रतिनिधियों को नमन करते हुए कहा कि, सागर वह जिला है। जहां पूरा जिला पंचायत का मुखिया महिला प्रतिनिधि (दिव्या अशोक सिंह बामोरा) होने के बावजूद भी जिला लगातार विकास की ओर चल रहा है। उन्होंने 15वें वित्त की राशि सिंगल क्लिक से जारी करने के दौरान सागर जिले में जनपद पंचायत जैसीनगर की ग्राम पंचायत गेहूरास बुजुर्ग सरपंच श्रीमति हेमलता सिंह से चर्चा की।
सीएम ने चर्चा के दौरान ग्राम पंचायत में 14वें वित्त से हुए निर्माण कार्य, मनरेगा एवं प्रवासी श्रमिकों के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की।
इसके साथ ही वीसी में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमता दिव्या अशोक सिंह व सभी जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इच्छित गढवाले उपस्थित रहे,वीसी में जिले से उपस्थित जनप्रतिनिधियों में महिलाओं की संख्या अधिक होने पर सीएम ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए, ग्रामीण विकास में अपना योगदान देने हेतु मातृ शक्ति को नमन भी किया।

Ad 1

  गजेंद्र ठाकुर-9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here