जब सड़क हादसें में घायल महिला को कलेक्टर ने पहुंचाया अस्पताल

जब सड़क हादसें में घायल महिला को कलेक्टर ने पहुंचाया अस्पताल
सागर// मामला आज 20 अगस्त 2020 का जब कलेक्टर दीपक सिंह बंडा प्रवास पर थे, बंडा से लौटते समय एनएच-86 छापरी तिराहा के पास दलपतपुर निवासी मोटर साइकिल चालक का अचानक टायर पंक्चर हो गया, मोटर साइकिल चालक के साथ उसकी मॉं भी बैठी थी, टायर पंक्चर होने से मोटरसाइकिल मुख्य सड़क से नीचे चली गयी जिससे मोटरसाइकिल पर बैठी महिला को गंभीर चोट आई।
जिस समय यह घटना हुई उसी समय कलेक्टर दीपक सिंह भी बंडा से सागर लौट रहे थे उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रोक कर घायल का हाल-चाल जाना और तत्काल सरकारी गाड़ी से ही उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा साथ ही जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन को फोन लगाकर पूर्ण उपचार कराने के निर्देश भी दिए।

Ad 1

गजेंद्र ठाकुर -9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here