Friday, December 5, 2025

आईजी का दमोह दौरा आगामी त्यौहारो को देखते हुए अधिकारियों की ली बैठक दिए यह निर्देश

Published on

spot_img
सागर जोन आईजी का दमोह दौरा ईद के त्यौहार को देखते हुए अधिकारियों की ली बैठक दिए निर्देश
सागर सम्भाग(दमोह)-आईजी अनिल शर्मा द्वारा कंट्रोल रूम में जिले के समस्त एसडीओपी, प्रशिक्षु डीएसपी एवं हटा, बटियागढ़, पथरिया, हिंडोरिया, दमोह देहात, कोतवाली थाना प्रभारियों की बैठक ली गई। जिसमें ईद का त्यौहार शांति पूर्वक मनाए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहां कि अब ई पास की व्यवस्था समाप्त हो गई है लेकिन पुलिस बाहर से आने वाले मजदूरों या अन्य लोगों के संबंध में पूर्व की भांति सक्रिय एवं सजग रहें। कोरोना महामारी के दौरान पुलिस ने जो भी सामाजिक कार्य अपनी ड्यूटी के दौरान किए हैं उससे पुलिस की छवि और अच्छी उभरकर सामने आई है। यह छवि आगे भी बनी रहे इसके लिए हमें प्रयास करना है। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस हमेशा ही सजग और सक्रिय रहे जिससे अपराधों पर अंकुश बना रहे। उन्होंने क्षेत्र में अवैध शराब या किसी भी प्रकार के अवैध कार्य ना हो एवं ईद का त्योहार त्यौहार शांति पूर्वक मनाए जाये के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल सहित समस्त अनुबिभागीय अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest articles

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों ने ली सहभागिता 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों...

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक...

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि रोकी गई

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि...

More like this

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों ने ली सहभागिता 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों...

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।