Thursday, January 22, 2026

मई माह में होंगे मीटर रीडिंग के बिल जारी,पिछले माह के बिजली बिल होंगे इस तरह समायोजित:-पढ़े

Published on

लॉकडाउन में कार्य करने मिली छूट मई में वास्तविक रीडिंग के आधार पर जारी होंगे बिजली बिल पिछले माह की रीडिंग को समायोजित किया जाएगा,आंनलाइन भुगतान करने के कई विकल्प उपलब्ध
जबलपुर, 23 मई 2020- म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा इस मई माह सभी बिजली उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग कराई जा रही है जिससे वास्तविक खपत के आधार पर मई 2020 के बिजली बिल जारी किए जा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि अप्रेल माह में लॉकडाउन की बंदिशों के कारण न तो बिजली उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग कराई जा सकी थी और न ही बिजली बिलों को लेकर उनके परिसर में किसी कर्मचारी को भेजा जा सका था । कोरोना संकमण काल में लॉकडाउन के नियमों का
पालन करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के उद्देश्य से कंपनी द्वारा मीटर की रीडिंग एवं बिल वितरण का कार्य नहीं कराया गया था । इस अभूतपूर्व परिस्थति में
राज्य शासन के निर्देशानुसार माह अप्रेल 2019 की खपत को आधार मानकर अप्रेल 2020 के औसत बिल घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को जारी किए गए थे ।
लॉकडाउन के नियमों में आई शिथिलता के फलस्वरूप मई 2020 में मीटर रीडिंग का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है जिससे उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत के आधार पर बिजली बिल जारी किए जा सकेंगे । जिन उपभोक्ताओं की विगत दो माहों में रीडिंग नहीं हो पाई थी उनकी कुल खपत में से मार्च एवं अप्रेल माह में जारी की
गई औसत खपत को घटाकर शेष खपत का बिजली बिल मई 2020 हेतु जारी किया
जाएगा ।
उपभोक्ताओं को पात्रतानुसार योजना का लाभ
प्रदान किया गया ।
अप्रेल 2020 की औसत बिलिंग भले ही अप्रेल 2019 को बिजली बिल का भुगतान आंन लाइन करने के लिए कंपनी द्वारा विभिन्न विकल्प उपलब्ध कराये गए हैं जिनमें एटीपी के अलावा कंपनी की बेवसाइट www.mpez.co.in, स्मार्ट बिजली मोबाइल एप, एम. पी आंन लाइन कियोस्क, पेटीएम, अमेजांन, गूगलपे, एअरटेल बैंक, यूपीआई, फोन पे आदि सम्मिलित हैं ।
उपभोक्तागण घर बैठे बिजली बिलों का भुगतान आंनलाइन प्रक्रिया से कर सकते हैं ।
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड
के.पी.श्रीवास्तव- जनसंपर्क अधिकारी

Latest articles

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

More like this

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!