Sunday, January 18, 2026

संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिर देशवासियों को संबोधित किया/मुख्य बिंदु

Published on

देश में लगे संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिर देशवासियों को संबोधित किया, पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन के 9 दिन हो गए और देश में अनुशासन दिखा है। देश में सामूहिकता नजर आ रही है। प्रशासन ने हालात को अच्छे से संभाला है, पीएम ने अपने विडियो संदेश में लोगों से लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने की अपील की उन्होंने कोरोना जैसे जानलेवा वायरस से लड़ने के लिए लोगों से घरों में रहने की अपील की इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे घर की सारी लाइटें बंद करके मोमबत्ती, दिया , टॉर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइटें 9 मिनट तक जरूर जलाएं।
मुख्य बिंदु
5 अप्रैल को हम सबको मिलकर कोरोना के संकट के अंधकार को चुनौती देनी है। उसे प्रकाश की ताकत का परिचय करना है। इस 5 अप्रैल को हमें 130 करोड़ देशवासियों की महाशक्ति का जागरण करना है।
देशवासियों को महासंकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। रविवार को रात 9 बजे मैं आप सबके 9 मिनट चाहता हूं। घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर 9 मिनट के लिए मोमबत्ती , दिया टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं। उस समय घर की सभी लाइटें बंद करेंगे, चारों तरफ जब हर व्यक्ति एक-एक दिया जलाएगा तब प्रकाश की उस महाशक्ति का अहसास होगा कि हम सब एक ही मकसद से लड़ रहे हैं।
देशवासी लॉकडाउन के 9 दिन हो गए हैं। आप लोगों ने जिस तरह सेवा भाव का परिचय दिया है। शासन, प्रशासन और जनता ने मिलकर स्थिति को अच्छे ढंग से संभाला है।
हम अपने मन में ये संकल्प करें कि हम अकेले नहीं हैं। कोई भी अकेला नहीं है। 130 करोड़ देशवासी एक ही संकल्प के साथ कृतसंकल्प करें। साथियों, मेरी एक और प्रार्थना है कि इस आयोजन के समय किसी को भी कहीं पर भी इकट्ठा नहीं होना है। रास्तों में , गलियों में या मोहल्लों में नहीं जाना है। अपने घर के दरवाजे या बलाकनी से ही इसे करना है। सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा को कभी भी लांघना नहीं है। किसी भी हालत में सोशल डिस्टेंसिंग को तोड़ना नहीं है। कोरोना की चेन तोड़ने का यही रामबाण इलाज है।
पीएम मोदी ने 22 मार्च रविवार को दिन कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले हर किसी का धन्यवाद किया, वह भी आज कई देशों के लिए मिसाल बन गया है। जनता कर्फ्यू, या थाली बजाने का कार्यक्रम हो। इन्होंने इसकी सामूहिक शक्ति का असहास कराया। इससे पता चला कि देश एक होकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ सकता है।
लॉकडाउन के समय में देश की और आप सभी की ये सामूहिकता नजर आ रही है। आज जब देश करोड़ों लोग घरों में है, तो किसी को लग सकता है कि वो अकेला क्या करेगा। ये सवाल भी मन में आते होंगे कि कितने दिन और रुकना पड़ेगा। हम अपने घरों में जरूर हैं लेकिन हममे से कोई भी अकेला नहीं है। 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति हर व्यक्ति के साथ है !

Latest articles

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना वसूला

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना...

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे बरतनी होगी सावधानी ?

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे...

सागर में स्लीपर यात्री बसों पर कार्यवाही, 55 हजार का जुर्माना हुआ

जिले की समस्त स्लीपर बसें जांच हेतु बुलाई गई आरटीओ कार्यालय में स्लीपर यात्री बसों...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

More like this

सागर में करणी सेना अध्यक्ष शेरपुर के जन्मदिन को रक्त स्वाभिमान दिवस के रूम में मनाया गया

करणी सेना अध्यक्ष शेरपुर के जन्मदिन को रक्त स्वाभिमान दिवस के रूम में मनाया सागर।...

सागर में मृत्यु के 21 घण्टे बाद नसीब हुई एक शव को चिता, शमशान का रास्ता था बंद

सागर। जिले की रहली जनपद पंचायत अंतर्गत सोनपुर गांव में एक बेटे को अपने...

खुरई में फूलों से स्वागत देख गदगद हुए CM डॉ यादव, बोले होली दिवाली जैसा माहौल

स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने खुरई विधानसभा क्षेत्र को लगभग 1000...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!