Friday, January 16, 2026

11 मोबाइल कोर्ट 718 प्रकरण 791100 रूपए हुआ जुर्माना :- सागर

Published on

दिनांक 1 मार्च 2020 को सागर जिले एवं तहसीलों में कुल 11 मोबाइल कोर्ट लगाकर मोटर यान अधिनियम 1988 के तहत सभी प्रकार के वाहनों का निरीक्षण किया गया नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर उनके विरुद्ध समुचित कार्यवाही की गई
सागर(मप्र)–/ सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तरह दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 15 (2) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक कुमार पाठक सागर के आदेशानुसार दिनांक 1 मार्च 2020 को जिला सागर एवं तहसीलों में मोबाइल कोर्ट लगाए गये। जिसमे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायाधीश एवं सहा. लोक अभियोजन अधिकारी की उपस्थिति में सभी प्रकार के वाहनों के निरीक्षण हेतु मोटर यान अधिनियम 1988 के प्रावधानों पब्लिक नियमों का उल्लंघन करता पाए जाने पर उसके विरुद्ध समुचित विधिक कार्यवाही की गई।
लोक अभियोजन के मीडिया प्रभारी सौरभ डिमहा ने बताया कि दिनांक 1 मार्च 2020 को सागर जिले एवं तहसीलों में कुल 11 मोबाइल कोर्ट लगाकर मोटर यान अधिनियम 1988 के तहत सभी प्रकार के वाहनों का निरीक्षण किया गया नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर उनके विरुद्ध समुचित कार्यवाही की गई जिसमें सागर जिले में 5 मोबाइल कोर्ट बनाए गए मोती नगर मकरोनिया, कैंट, गोपालगंज, सिविल लाइन एवं तहसील पर खुरई, बीना, बंडा, रहली एवं देवरी मैं मोबाइल कोर्ट के जरिए निरीक्षण किया गया। सागर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमान भारत सिंह कनेल, श्रीमान रवि बौरासी, श्रीमान सिराज अली, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा एवं सुश्री स्वाती बजाज के न्यायालय के साथ अभियोजन की ओर से सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री सौरभ डिमहा, सुश्री प्रियंका जैन, श्रीमती वृंदा चौहान, श्रीमती रेखा मांझी और श्री अमित जैन ने कार्यवाही में सहयोग किया। मोबाइल कोर्ट का निरीक्षण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमान विवेक कुमार पाठक, सागर द्वारा किया गया। कुल 16 चैकिंग पॉइंट पर 11 मोबाइल कोर्ट बनाए गए जिसमे 718 प्रकरण हुए और 791100 रुपए का जुर्माना लगाया गया। जिसमे से सागर में 335 प्रकरण हुए और 442400 रुपए का जुर्माना लगाया गया
गजेंद्र ठाकुर की ख़बर -9302303212

Latest articles

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी प्रमुख सचिव...

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : उपमुख्यमंत्री

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे...

संकल्प फाउंडेशन सामाजिक समरसता एवं धार्मिक उत्थान हेतु अग्रसर है : रिशांक तिवारी

मानसरोवर धाम में आयोजित किया गया सुंदरकांड पाठ सागर। विगत मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित...

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन सागर। संघ की जिला...

More like this

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : उपमुख्यमंत्री

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे...

संकल्प फाउंडेशन सामाजिक समरसता एवं धार्मिक उत्थान हेतु अग्रसर है : रिशांक तिवारी

मानसरोवर धाम में आयोजित किया गया सुंदरकांड पाठ सागर। विगत मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित...

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन सागर। संघ की जिला...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!