Friday, January 23, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सागर पुलिस ने आयोजित किए विभिन्न कार्यक्रम

Published on

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सागर पुलिस द्वारा किए गए विभिन्न कार्यक्रम

 सागर(मप्र)–/आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर सुबह ही पुलिस लाइन सागर द्वारा महिलाओ के स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण हेल्थ केम्प लगाया गया बाद इसके वाहन रैली नुक्कड़ नाटक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे पुलिस लाइन परिसर में पुलिस परिवार की महिलाओ के हेल्थ चैकअप हेतु पुलिस महानिरीक्षक सागर श्री अनिल शर्मा , उप पुलिस महानिरीक्षक सागर श्री आर एस डेहरिया ,कलेक्टर सागर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक पुलिस अधीक्षक सागर श्री अमित सांघी   विधिक सेवा प्राधिकरण से ए डी जे श्रीमती विधि सक्सेना द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जिसमे महिलाओ में होने वाली सरवाईकल केंसर एवं ब्रेस्ट केंसर की जाँच हेतु एवं महिलाओ को स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता हेतु डॉक्टर नीना गिडियन (आई एम ए चेयर पर्सन) डॉक्टर साधना मिश्रा (आई एम ए प्रेसिडेंट) डॉ निधि मिश्रा डॉ प्रियंका तिवारी डॉ रमेश सैनी डॉ मंजू खान डॉ स्मिता दुबे डॉक्टर मोनिका शर्मा डॉक्टर चावला डॉ आर सी मिश्रा डॉक्टर ज्योति चौहान डॉक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ला डॉ समीक्षा दुबे डॉ प्रियंका ठाकुर डॉक्टर आरती तोमर एवं सागर शहर के वरिष्ठ डोक्टारो द्वारा करीब 110 से अधिक महिलाओ के स्वास्थ चेकअप द्वारा किया गया साथ ही उन्हें स्वयं घर में ब्रेस्ट केंसर की जाँच करने के दिशा निर्देश दिए गये दौरान चैकप में पांच महिलाओं में प्रथम दृष्टया केंसर होने के पता चला है इससे पहले इन महिलाओं को इस बीमारी के बारे मे बिल्कुल भी जानकारी नही थी कि उनको इतनी गंभीर बीमारी है। इसमें यदि समय रहते पता न चले तो म्रत्यु होने की संभवना होती है हर साल इस केंसर के करीब 5 लाख मामले सामने आते है इनमे से करीब 2 लाख 50 हजार की म्रत्यु हो जाती है विश्व में इस केंसर से ग्रसित हर 5 महिलाओ में से 1 महिला भारत की है

पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल उनके परिजन की जानकारी लेकर उनको सही इलाज करवाने हेतु समझाइस दी साथ ही जो भी मदद इलाज हेतु चाहिये करने का भरोसा दिलाया उनको इलाज हेतु जिस भी सुविधाजनक स्थान पर पोस्टिंग तुरन्त करने का आश्वासन दिया। हेल्थ चौकअप के बाद महिलाओ अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए वाहन रैली का आयोजन किया गया जिसका समापन मकरोनिया चौराहे पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया नुक्कड़ नाटक गर्ल्स डिग्री कोलेज की लडकियों द्वारा किया गया इसके बाद शाम को पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला पुलिस  अधिकारियों कर्मचारियों से उनकी समस्याओ के संबंध में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं भविष्य में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया
उपरोक्त कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के दिशा निर्देशन में सागर पुलिस टीम द्वारा संपन्न किया गया

Latest articles

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

More like this

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!