Monday, December 8, 2025

निबंध प्रतियोगिता के जरिये सिखाएं प्रदूषण नियंत्रण के गुर:-सागर

Published on

spot_img
सागर(मप्र)–/नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत  प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सागर द्वारा आज दिनांक 21.02.2020 को सहोद्रा राय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज सागर में निबंध एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें निबंध प्रतियोगिता में 60 तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 29 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया,
कार्यकम के दौरान छात्रों को पर्यावरण संरक्षण हेतु किये जाने वाले उपायों की जानकारी कार्यालय के संजय जैन, वैज्ञानिक एवं कनि. वैज्ञानिक सुनीता झोरे द्वारा प्रदान की गई, इस दौरान छात्रों को बताया गया कि सागर शहर में किस तरह वायु प्रदूषण स्तर को कम किया जा सकता है, साथ ही बताया गया कि कचरा, कचरा गाड़ी में ही डाले, अपने वाहन के प्रदूषण स्तर की नियमित जॉच कराएँ, वाहनों के पहियों में हवा का दबाव ठीक रखे, वाहनों की ट्यूनिंग कराते रहे, किसी प्रकार के कचरे को ना जलायें, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम कुँ. ऋतु अहिरवार, द्वितीय कुँ. श्रेजल राय तृतीय अंकित झा एवं कुं. रिशिका राजपूत तथा कुँ कोमल ठाकुर के प्रयास सरहानीय रहे, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम मनीषा सोनी, द्वितीय कुं. कोमल ठाकुर तथा हर्षित पटवा द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया कुं. विभूति बुंदेला एवं विनायक सोनी के प्रयास सराहनीय रहे।
कार्यकृम में पॉलिटेक्निक कॉलेज की तरफ से पी.एल.प्रजापति, एस.एस.यादव तथा मुकेश कुमार शंखवार व्याख्याता उपस्थित थे
गजेंद्र ठाकुर की ख़बर-9302303212

Latest articles

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...

सागर में अवैध शराब पकड़ने गए थे कंपनी के कर्मचारी की धुलाई हो गयी 

सागर। शराब कंपनी के कर्मचारी रविवार को अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने शहर...

More like this

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...

सागर में श्रद्धांजलि योजना से दो और परिवार हुए लाभान्वित, मुख्यमंत्री डॉ यादव कर चुके हैं योजना की सराहना

सागर में श्रद्धांजलि योजना से दो और परिवार हुए लाभान्वित, कलेक्टर संदीप जी.आर. ने...

सात बेटियों के पिता का निधन अंतिम विदाई में बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज, नम हुई हर आंख

सात बेटियों के पिता का निधन अंतिम विदाई में बेटी ने निभाया बेटे का...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।