Saturday, January 17, 2026

लोकसभा में सागर सांसद राजबहादुर सिंह ने शताब्दी एक्सप्रेस का रखा इस अंदाज में मुद्दा

Published on

आज लोकसभा में गूंजा शताब्दी एक्सप्रेस के स्टॉपेज का मुद्दा जब सांसद सिंह ने बुंदेली अंदाज में रखी पुरजोर तरीके से माँग
आज लोकसभा में सागर सांसद राजबहादुर सिंह ने शताब्दी एक्सप्रेस(गाड़ी संख्या-12001/12002,हबीबगंज-नईदिल्ली) के बीना में स्टापेज की मांग रखी.सांसद सिंह ने कहा कि
शताब्दी एक्सप्रेस रेलगाड़ियाँ तेज चलने वाली सवारी गाड़ियों की एक श्रंखला है, जिसका परिचालन भारतीय रेल करती है जो भारत के बड़े, महत्वपूर्ण एवं व्यवसायिक शहरों को आपस में जोड़ती है. शताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन दिन के समय होता है एवं ये अपने मूलस्थान एवं गंत्व्य की यात्रा एक दिन में ही पूरी कर लेती हैं. यह यात्री ट्रेन हबीबगंज-भोपाल स्टेशन से प्रस्थान कर सीधे 201 कि.मी. पर ललितपुर ठहराव करती है ललितपुर से झांसी( 89 कि.मी.),ग्वालियर (98 कि.मी.), मुरैना (38 कि.मी.), धौलपुर 28 कि.मी.), आगरा (52 कि.मी.), मथुरा (54 कि.मी.) के बाद नई दिल्ली 140 किलोमीटर यात्रा कर पहुंचती है.यह यात्री ट्रेन 8 ठहराव तय कर 707 कि.मी.यात्रा तय करती है.उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के बीना जंक्शन में उक्त ट्रेन के स्टापेज की पुरजोर मांग रखी.उन्होंने बीना के व्यवसायिक महत्व पर बल देकर बुंदेली अंदाज में अपनी बात रखी,ज्ञातव्य हो कि भोपाल में दिनांक 16.9.2019 को आयोजित पश्चिम मध्य रेल परिक्षेत्र की बैठक में भोपाल मंडल में सांसद सिंह ने अपने क्षेत्र की रेल संबंधी समस्याओं एवं उनके निराकरण की मांग
रेलवे जीएम अजय विजयवर्गीय के समक्ष रखी थी. बैठक में सागर सांसद राजबहादुर सिंह ने क्षेत्र के यात्रियों की सुविधाओं के लिए बीना में पूर्व से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग हबीबगंज से नईदिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का स्टॉपेज बीना रेलवे स्टेशन पर करने की मांग रखी थी. जिसका समर्थन गुना सांसद केपी यादव एवं सांसद प्रभात झा ने भी किया था
गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट-9302303212

Latest articles

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ सागर।...

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और 23 जनवरी को विशेष शिविर

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और...

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान 4 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान...

More like this

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ सागर।...

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और 23 जनवरी को विशेष शिविर

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!