Thursday, January 22, 2026

रातों-रात बदले महाराष्ट्र के राजनैतिक समीकरण भाजपा और एनसीपी ने मिलकर बनाई सरकार पढ़े पूरा माज़रा

Published on

रातों-रात बदले महाराष्ट्र के राजनैतिक समीकरण उधर कांग्रेस शिवसेना देखती रही इधर भाजपा और एनसीपी ने मिलकर बनाई सरकार
महाराष्ट्र की राजनीति में आज सुबह एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई देवेंद्र फडणवीस के साथ शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है शुक्रवार रात तक खबरें आ रही थी कि शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाने का फैसला कर लिया था यहां तक कि उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में देखा जा रहा था लेकिन देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार की सुबह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली शपथ लेने के बाद फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह और जेपी नड्डा का आभार व्यक्त करता हूं उन्होंने महाराष्ट्र की सेवा करने का मौका दिया जनता ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया था लेकिन शिवसेना ने हमारा साथ छोड़कर किसी और जगह गठबंधन करना शुरू कर दिया जिसके चलते महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ महाराष्ट्र जैसे राज्य में यह कितने समय लागू रहे यह शोभा भी नहीं देता है इसके चलते महाराष्ट्र को एक स्थिर सरकार की जरूरत थी खिचड़ी सरकार की नहीं अंत में मैं राष्ट्रवादी पार्टी के नेता अजित पवार को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने हमारा साथ दिया उन्होंने कहा कि हमारे साथ कई अन्य लोग भी आएं हैं हमारा दावा राज्यपाल का पेश किया। राज्यपाल जी ने राष्ट्रपति जी से अनुशंस की कि वह राष्ट्रपति शासन वापस लें, इसके बाद राज्यपाल ने सरकार बनाने का न्यौता दिया। महाराष्ट्र में स्थिर और स्थाई सरकार दे पाएंगे..

Latest articles

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

More like this

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

सागर में चाकू से हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग लेकर BJP विधायक पहुँचे SP दफ्तर

सागर। बीते दिनों बहेरिया थाना अन्तर्गत युवक पर हुए से चाकू हमले के मामले...

सागर की इस बदहाल सड़क को लेकर नागरिकों ने सौंपा विधायक को ज्ञापन

सागर की इस बदहाल सड़क को लेकर नागरिकों ने सौंपा विधायक को ज्ञापन सागर।नया बाजार...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!