Saturday, January 17, 2026

इस गांव में प्रत्येक शुभ काम की शुरुआत रावण की पूजा से करते हैं लोग/जनिए इसके पीछे की मान्यता हैं

Published on

शुभ काम शुरू करने से पहले रावण की पूजा करते हैं यहां के लोग विदिशा के एक गांव का नाम रावण, हर शुभ काम की शुरुआत रावण पूजा से होती हैं यहाँ
मप्र(विदिशा)–/दुनियां भर में जब दशहरे पर रावण के पुतलों का दहन होगा, तब विदिशा के रावण गांव के रावण बाबा मंदिर में रावण की महापूजा की जाएगी। उसके नाभिकुण्ड पर घी का लेप कर राम द्वारा मारे गए अग्निबाण की तपन को शांत करने का प्रयास होगा। भजन-कीर्तन और रामायण का पाठ होगा। प्राचीन रावण मंदिर में दर्शनार्थियों और पूजन करने अभी से लोग पहुंचने लगे हैं। इस गांव में हर शुभ काम की शुरुआत रावण पूजा के साथ ही शुरू होती है।
खुले में पड़ी थी प्रतिमा, अब मंदिर बना विदिशा जिला मुख्यालय से 41 किमी दूर(नटेरन के पास)एक गांव बसा हुआ है, जिसका नाम ही रावण है। ब्राम्हण बाहुल्य इस गांव में प्रवेश करते ही एक तालाब और रावण बाबा का मंदिर है। करीब 10 वर्ष पहले तक यहां एक टीले पर पत्थर की विशाल प्राचीन प्रतिमा लेटी हुई अवस्था में थी, जिसे रावण के रूप में पूजा जाता था, यहां अब ग्रामीणों ने मंदिर बना दिया है, इसे और भव्य बनाने के प्रयास भी जारी हैं।
रावण की इस प्रतिमा में नाभि स्पष्ट दिखाई देती है, छह सिर सामने दिखाई देते हैं, माना जाता है कि शेष चार सिर पीछे की ओर हैं जो लेटी प्रतिमा के कारण दिखाई नहीं देते। हर शुभ काम में रावण बाबा प्रथम पूज्य भगवान गणपति की पूजा से जैसे हर शुभ काम का शुभारंभ होता है, वैसे ही रावण गांव में हर शुभ काम की शुरुआत रावण बाबा की पूजा से होती है। किसी के घर में विवाह कार्य हो, जन्म हो, मुंडन संस्कार हो, ट्रेक्टर या बाइक खरीदी गई हो तो सबसे पहले रावण बाबा की पूजा होती है नई बहू भी यहां आकर पहले मत्था टेकती है दशहरे पर भी यहां रावण का दहन नहीं होता।
रावण की प्रतिमा बनाकर करना पहलवानी मान्यता है कि क्षेत्र में बूधो नाम का एक राक्षस हुआ करता था, जो रावण के दरबार में जाकर उसके वैभव और पराक्रम को देखता रहता था उसे लगता था कि वह भी रावण के साथ दंगल में भिड़े एक बार रावण ने उससे पूछा और दरबार में आने का कारण पूछा तो बूधों ने रावण से दंगल में भिडऩे की इच्छा जताई तब रावण ने कहा था तुम जहां रहते हो वहां पहाड़ी के पास मेरी प्रतिमा मिलेगी, उससे लडऩे का अभ्यास करो और अपनी इच्छा पूरी करो इसके बाद जब बूधो वापस लौटा तो उसे यह प्रतिमा मिली गौरतलब है कि बूधो की पहाड़ी भी पास ही है तब से यह प्रतिमा यहीं स्थापित मानी जाती है
गांव का हर शुभ काम यहीं से शुरू होता है यज्ञ, भागवत, विवाह आदि के कार्य की शुरूआत रावण बाबा के मंदिर में पूजा होती है। ग्रामीणों के वाहनों पर जय लंकेश या रावण बाबा की जय लिखा जाता है, सामने ही तालाब है, जिसका जल बहुत पवित्र माना जाता है। तालाब में स्नान कर सकते हैं, जल से भगवान की पूजा करते हैं, लेकिन कपड़े आदि नहीं धोते। इसकी मिट्टी बहुत गुणकारी है, इससे बाल धोए जाते हैं। तालाब के बीचों बीच रावण बाबा की तलवार भी बताई जाती है।
ख़बर का असर डॉट कॉम

 

Latest articles

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ सागर।...

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और 23 जनवरी को विशेष शिविर

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और...

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान 4 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान...

More like this

साप्ताहिक राशिफल (5 से 11 जनवरी 2026): मेष से मीन तक जानिए करियर, धन, प्रेम और सेहत का हाल

साप्ताहिक राशिफल (5 से 11 जनवरी 2026): मेष से मीन तक जानिए करियर, धन,...

साप्ताहिक राशिफल: जानिए आने वाला सप्ताह आपके लिए लाएगा सफलता या सावधानी,जाने 12 राशियों का हाल…

साप्ताहिक राशिफल: जानिए आने वाला सप्ताह आपके लिए लाएगा सफलता या सावधानी,जाने 12 राशियों...

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती है

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!