Saturday, December 13, 2025

पेड़ से टकराई रेसर अश्विन की BMW

Published on

spot_img
प्रोफेशनल रेसर अश्विन सुंदर और उनकी पत्नी की एक बड़े कार हादसे में मौत हो गई है। ये हादसा चेन्नई के संथोम हाई रोड पर हुआ, जहां अश्विन की बीएमडब्ल्यू पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कार पेड़ और दिवार के बीच फंस गई।

पुलिस के मुताबिक कार में फंस जाने की वजह से अश्विन और पत्नी निवेदिता निकल नहीं पा रहे थे। थोड़ी देर में कार में आग लग गई और दोनों बुरी तरह झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह गेट खोलकर दोनों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि उनकी मौत पहले ही हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक आग इतनी जोरदार थी कि उसे बुझाने में करीब आधा घंटा लग गया। दोनों को जब निकाला गया तो जल जाने की वजह से उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी। बाद में जब कार के रजिस्ट्रेशन की पहचान की गई तो पता चला कि कार में अश्विन और उनकी पत्नी थीं। वो दोनों अपने दोस्त के यहां से घर वापस लौट रहे थे। बता दें कि अश्विन एक नेशनल रेसर थे और उनकी पत्नी एक प्राइवेट स्कूल में डॉक्टर थीं।

Latest articles

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर भोपाल और दिल्ली में बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर...

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव बोले लाल सलाम को अंतिम विदाई

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव...

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक सागर। कमिश्नर सागर संभाग अनिल...

More like this

संसद के शीतकालीन सत्र में गरमाई राजनीति: लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस, राज्यसभा में ‘वंदे मातरम्’ पर टकराव

संसद के शीतकालीन सत्र में गरमाई राजनीति: लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस, राज्यसभा...

गीता महोत्सव पर शासन के भागीरथी प्रयास राज्य को आध्यात्म की ओर ले  जाएंगे- महंत श्री नरहरि दास

गीता महोत्सव पर शासन के भागीरथी प्रयास राज्य को आध्यात्म की ओर ले  जाएंगे-...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।