महापौर को स्वर्णकार समाज ने ज्ञापन सौंपकर स्वर्णकार चौराहा निर्माण की मांग की

महापौर को स्वर्णकार समाज ने ज्ञापन सौंपकर स्वर्णकार चौराहा निर्माण की मांग की

सागर। श्री बुंदेलखंडीय क्षत्रिय पुरानिया स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी से भेंट कर नगर में स्वर्णकार चौराहा निर्माण किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में समाज के पदाधिकारियों ने उल्लेख किया कि सागर नगर में स्वर्णकार समाज की लगभग 25 हजार की आबादी निवास करती है तथा बड़ा बाजार क्षेत्र सहित कई वार्ड स्वर्णकार बाहुल्य हैं। समाज की लंबे समय से मांग है कि नगर में स्वर्णकार समाज की पहचान एवं सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से स्वर्णकार चैक का निर्माण कराया जाए।
समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि स्वर्णकार समाज के आराध्य देव श्री अजमीढ़ देव जी की प्रतिमा एवं चैक से संबंधित अन्य व्यवस्थाएं समाज स्वयं करेगा। चैक निर्माण के लिए रामबाग मंदिर के समीप पीपल वृक्ष के नीचे, नरयावली नाका वार्ड क्षेत्र में स्थान भी चिन्हित किया गया है।

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रस्तावित स्थल का शीघ्र निरीक्षण कराया जाएगा तथा सभी आवश्यक पहलुओं पर विचार कर स्वर्णकार चैक निर्माण के संबंध में उचित निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी एवं भाजपा प्रदेश पैनलिस्ट रिशांक तिवारी भी उपस्थित थे।

ज्ञापन सौंपने के अवसर पर डॉ. उमेश सराफ, संतोष सोनी मारुति, संतोष जड़िया, योगेश सोनी, नरेंद्र सोनी, रवि सोनी, अमरनाथ सोनी, राजू बम, हरीश सोनी, बृजेश सोनी, राज सोनी, रुपेश जड़िया, संजय सोनी, नीरज जड़िया, याग्वेंद्र सोनी सहित स्वर्णकार समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here