सागर: प्रधानमंत्री आवास सहित विकास योजनाओं पर नगर निगम आयुक्त की सख्त समीक्षा

नगर निगम आयुक्त ने विकास कार्यों की समीक्षा की, समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

सागर। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने गुरुवार को निगम कार्यालय में विभाग प्रमुखों और अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक कर प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कनेरादेव, मैनपानी और बाघराज क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में किशोर न्यायालय भवन और अमृत 2.0 योजना के कार्यों की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और विभागीय समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही बाघराज वार्ड की छत्रसाल कॉलोनी में अस्थायी कनेक्शन के लिए प्राप्त चुंगी क्षतिपूर्ति राशि को यूएडीडी स्तर से बंद कराने संबंधी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। बैठक में उपायुक्त एस.एस. बघेल, सहायक आयुक्त तब्बसुम खान, कार्यपालन यंत्री जितेंद्र गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here