मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

पुराने विवाद के चलते युवक पर धारदार हथियार से हमला,युवक हुआ घायल 

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
पुराने विवाद के चलते युवक पर धारदार हथियार से हमला,युवक हुआ घायल

पुराने विवाद के चलते युवक पर धारदार हथियार से हमला,युवक हुआ घायल 

दमोह।  देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत सागर नाका चौकी इलाके में एक युवक को आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।एएसआई विजय चौबे ने बताया कि शनि पिता चंद्रभान अहिरवार 21, निवासी गौपुरा सोमवार रात अपने घर जा रहा था तभी गांव के ही लकी नाम के आरोपी ने उसे चाकू से हमला कर दिया। घायल ने बताया कि आरोपी से उसका पहले से विवाद चल रहा है और इसी बात को लेकर वह रंजिश बनाए हुए था।

सोमवार रात उसने मुझे अकेला पाकर मेरे ऊपर जानलेवा हमला करते हुए चाकू से वार कर दिया, जिससे मैं घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक जिला अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →