मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

शराब के नशे में कीटनाशक पीने से युवक की मौत, सात दिन चला BMC में इलाज

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
शराब के नशे में कीटनाशक पीने से युवक की मौत, सात दिन चला BMC में इलाज

कीटनाशक पीने से युवक की मौत, सात दिन चला इलाज

सागर। शराब के नशे में कीटनाशक पीने से गंभीर हुए 45 वर्षीय मनोज जोशी की शुक्रवार को बीएमसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 26 सितंबर से अस्पताल में भर्ती थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शनिचरी निवासी मनोज पिता शंकरदयाल जोशी ने 26 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे शराब के नशे में कीटनाशक दवा पी ली थी। इसके बाद उन्हें उल्टियां होने लगीं और मुंह से झाग निकलने लगा। भतीजे ऋषभ जोशी और पड़ोसी शरद जोशी उन्हें तत्काल बीएमसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया।

ऋषभ ने पुलिस को बताया कि मनोज अविवाहित थे और शराब पीने के आदी थे। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चुरी भेज दिया। पुलिस ने मृत मेमो के आधार पर मर्ग कायम कर घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →