मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

संत को धमकी भरे पत्र का मामला, भक्त मंडल सागर में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
संत को धमकी भरे पत्र का मामला, भक्त मंडल सागर में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

पं. कमल किशोर नागर को धमकी भरे पत्र का मामला, नागर जी गौ भक्त मंडल सागर में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सागर। परम पूज्य संत पं. कमल किशोर नागर जी को धमकी भरा पत्र मिलने के मामले में नागर जी गौ भक्त मंडल, सागर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि 4 सितंबर 2026 को श्री गुरू कृपा शबरी गौशाला, भूराडाबरा, जिला झाबुआ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रात्रिकालीन सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भेंट की गई सामग्री, शाल और श्रीफल आदि के बीच एक धमकी भरा पत्र मिला।

मंडल का कहना है कि संत पं. कमल किशोर नागर लंबे समय से धर्मांतरण और गौ-तस्करी के विरुद्ध जनजागरण तथा गौ संरक्षण के कार्यों से जुड़े रहे हैं। धमकी भरे पत्र के सामने आने के बाद उनके अनुयायियों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि पत्र की भाषा और विषयवस्तु को गंभीरता से लेते हुए सूक्ष्म एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा पत्र भेजने या रखने वाले व्यक्ति अथवा व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →