मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

यूपी से सागर तक अवैध सामग्री का रास्ता! सागर में ललितपुर की शराब, कट्टा-कारतूस बरामद

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
यूपी से सागर तक अवैध सामग्री का रास्ता! सागर में ललितपुर की शराब, कट्टा-कारतूस बरामद

सागर के बीना में उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश के सागर जिले में अवैध सामग्री की आवाजाही का सिलसिला एक बार फिर सामने आया है। बीना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ललितपुर से सस्ती शराब लाकर क्षेत्र में खपाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ललितपुर की यूपी मेड शराब, 10 जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। वहीं एक अन्य आरोपी से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस मिला है।

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कुल 21 प्रकरण दर्ज किए हैं। इन कार्रवाइयों में करीब 72 लीटर अवैध शराब, एक देशी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल सहित करीब 72,480 रुपये का माल जब्त किया गया है।

ललितपुर से शराब, बीना में खपाने की थी तैयारी

पुलिस के अनुसार कालूखेड़ी बीना निवासी मुख्तार पिता सुल्तान खां को अवैध शराब और कारतूस के साथ पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के ललितपुर से कम कीमत में शराब खरीदकर बीना क्षेत्र में अवैध रूप से बेचता था। उसके पास से ललितपुर की दबंग 28 यूपी मेड लिकर मसाला के 13 पाव टेट्रा पैक, कुल 2.6 लीटर शराब, 10 जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त की गई।

इसी दौरान शिवाजी वार्ड निवासी 24 वर्षीय अभय पाल के कब्जे से देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। दोनों मामलों में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

21 प्रकरण, कई इलाकों में कार्रवाई

बीना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। पुलिस ने बट्टा उर्फ हिम्मत रजक, सुनील तिवारी, हरिशंकर अहिरवार, रुपेश अहिरवार, आशीष कुमार अहिरवार, मनीष रैकवार, रिक्की कोहली, संतोष अहिरवार, सुजल सिसोदिया, धनीराम अहिरवार, राजकुमार, राशिद खान, राजाबाबू चौहान, प्रीति लोधी, रामअवतार पुरोहित, सत्यम उर्फ प्रशांत शर्मा, योगेश राजपूत, शैलेन्द्र लोधी और मोतीलाल अहिरवार सहित अन्य के खिलाफ कार्रवाई की। शराब के मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

सीमा क्षेत्र होने से लगातार सामने आ रहे मामले

बीना सहित सागर जिले के उत्तर प्रदेश सीमा से लगे इलाकों में ललितपुर, झांसी और आसपास के क्षेत्रों से अवैध सामग्री के आने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। पुलिस कई बार कार्रवाई कर अवैध शराब सहित अन्य सामग्री जब्त कर चुकी है। सीमा क्षेत्र होने के कारण उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश में आने-जाने वाले मार्गों पर निगरानी को लेकर भी लगातार सवाल उठते रहे हैं।

शराब ही नहीं, यूपी से अवैध रूप से अनाज की खेप भी पकड़ी जा चुकी

उत्तर प्रदेश से सागर जिले में अवैध सामग्री आने का मामला केवल शराब तक सीमित नहीं रहा है। पूर्व में उत्तर प्रदेश से बड़े पैमाने पर अनाज सागर जिले की सोसायटियों, वेयरहाउस आदि में खपाने के लिए लाए जाने का मामला भी पुलिस कार्रवाई में सामने आ चुका है। इस मामले में सीहोरा चौकी, थाना राहतगढ़ में प्रकरण दर्ज किया गया था, उस दौरान चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया रहे हैं जिन्होंने बड़ी कार्यवाई की थी।

ऐसे में बीना में ललितपुर से शराब लाकर खपाने का मामला सामने आने के बाद सीमा क्षेत्र से सागर जिले में आने वाली अवैध सामग्री की आवाजाही पर निगरानी और सख्त किए जाने की जरूरत एक बार फिर सामने आई है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नरेंद्र सोलंकी तथा एसडीओपी बीना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनूप यादव सहित बीना पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →