संकल्प फाउंडेशन के सदस्य गोपाल तिवारी ने बाल आश्रम के बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
सागर। संकल्प फाउंडेशन के सदस्य एवं विचारक गोपाल तिवारी ने अपना जन्मदिन संजीवनी बाल आश्रम के बच्चों के बीच मनाकर खुशियां साझा कीं। वे अपने परिवार और टीम के साथ आश्रम पहुंचे तथा बच्चों के साथ समय बिताया।

गोपाल तिवारी ने स्वयं फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी से संपर्क कर जन्मदिन बच्चों के बीच मनाने की इच्छा जताई थी। इस पहल में संकल्प फाउंडेशन की टीम ने सहयोग किया।
फाउंडेशन अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने गोपाल तिवारी की पहल की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विशेष अवसरों पर अपनी खुशियां दूसरों के साथ बांटना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना समाज के लिए प्रेरणादायक है।
गोपाल तिवारी ने कहा कि बच्चों के साथ खुशियां साझा करना उनके लिए खास अनुभव रहा। संकल्प फाउंडेशन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।








