मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में महिला मिलिट्री पुलिस अग्निवीर भर्ती रैली का समापन (तेरहवां दिन): 128 बेटियों ने दौड़ पूरी कर भारतीय सेना में जुड़ने का सपना किया साकार

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad

सागर। सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर द्वारा इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर (मध्यप्रदेश) में आयोजित की जा रही वार्षिक अग्निवीर भर्ती रैली के अंतिम व तेरहवें दिन महिला मिलिट्री पुलिस (WMP) के लिए संपूर्ण मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की बेटियों ने भारी उत्साह और अनुशासन के साथ हिस्सा लिया। 01 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक सफलतापूर्वक चलने वाली इस विशाल भर्ती रैली का आज समापन हो गया।

महिला मिलिट्री पुलिस रैली के इस विशेष दिन कुल 204 महिला अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कड़ी शारीरिक परीक्षा और प्रतिस्पर्धा के उपरांत 128 बेटियों ने दौड़ में सफलता हासिल कर (सफलता प्रतिशत 62.75%) अगले चरण में प्रवेश किया।

सागर जिला प्रशासन और सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में 01 अक्टूबर से शुरू हुई यह संपूर्ण अग्निवीर भर्ती रैली अत्यंत पारदर्शी, सुचारू एवं सुरक्षित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

सेना भर्ती कार्यालय की महत्त्वपूर्ण अपीलः भारतीय सेना में चयन पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता (Merit) के आधार पर होता है। भर्ती में किसी भी प्रकार की दलाली या अनुचित साधनों का कोई स्थान नहीं है।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →