मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

Sagar: नामांतरण प्रकरण निराकरण शिविर सोमवार को निगम सभाकक्ष में आयोजित होगा 

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
Sagar: नामांतरण प्रकरण निराकरण शिविर सोमवार को निगम सभाकक्ष में आयोजित होगा
नामांतरण प्रकरण निराकरण शिविर  सोमवार को निगम सभाकक्ष में आयोजित होगा
 सागर।  नगर निगम द्वारा दिनांक 11  मार्च  सोमवार को दोपहर 2  बजे निगम सभाकक्ष में नामांतरण  प्रकरण निराकरण शिविर का  आयोजन किया गया है, जिसमें महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला, राजस्व समिति प्रभारी विनोद तिवारी सहित पार्षदों द्वारा 154 से अधिक नामांतरण  प्रकरण के आवेदकों को स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे।
       उल्लेखनीय है कि  नागरिकों की सुविधा हेतु लंबित नामांतरण प्रकरणों का निराकरण करने के लिए महापौर एवं परिषद की मंशानुसार नगर निगम आयुक्त  चंद्रशेखर शुक्ला के आदेश अनुसार राजस्व शाखा द्वारा पहला नामांतरण शिविर माह अक्टूबर 2022 से प्रारंभ किया गया था, जिसके अंतर्गत नामांतरण प्रकरणों के निराकरण हेतु शासन द्वारा  45 दिन निर्धारित की गई समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण किया जा सके और आवेदकों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाना पड़े।
  इस पहल के पूर्व  सैकड़ों की संख्या में नामांतरण प्रकरण छोटी-छोटी  दस्तावेजी कमी के कारण लंबित रहते थे, जिसको देखते हुए लंबित प्रकरणों के आवेदकों से अभिलेखों  की कमी पूरी कराई गई तथा उन आवेदकों के प्रकरण स्वीकृत किए गए तथा उन्हें पत्र प्रदान किए गए।
             नगर निगम द्वारा  अभी तक इन शिविरों के माध्यम से  लगभग 3000 से अधिक नामांतरण प्रकरणों का निराकरण कर आवेदकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं और वर्तमान में वही प्रकरण लंबित हैं जो या तो न्यायालय में विचाराधीन है या जिनकी निर्धारित समय सीमा पूरी नहीं हुई है।
सोमवार को आयोजित नामांतरण प्रकरण निराकरण शिविर में 154 आवेदकों के प्रकरणों का निराकरण किया गया है जिन्हें स्वीकृति पत्र प्रदान किए जाएंगे ।
गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →