मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

बारात में नाच रहे थे दुल्हन पक्ष के लोग धक्का लगा तो दूल्हे के मौसेरे भाई की हत्या,3 घायल

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
बारात में नाच रहे थे दुल्हन पक्ष के लोग धक्का लगा तो दूल्हे के मौसेरे भाई की हत्या,3 घायल
Sponsor Ad

बारात में नाच रहे थे दुल्हन पक्ष के लोग धक्का लगा तो दूल्हे के मौसेरे भाई की हत्या,3 घायल

सलामतपुर। सोमवार रात में दीवानगंज के फैक्ट्री चौराहा पर लग रही बारात में दुल्हन पक्ष के लोग भी डांस करने लगे। इसी दौरान दूल्हा पक्ष के लोगों को धक्का लग गया। इस बात पर दुल्हन पक्ष के लोगों और बारातियों के बीच मारपीट हो गई। दो युवकों ने चाकू निकालकर बारातियों पर हमला कर दिया, जिससे दूल्हे के मौसा के लड़के की मौत हो गई, जबकि तीन बाराती घायल हो गए। घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। एक युवक की मौत होने के बाद सलामतपुर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक दुल्हन के बुआ का लड़का है।

सोमवार को दीवानगंज के जय गिरिराज गार्डन में सेऊ नटेरन जिला विदिशा से बारात आई थी। यहां शिवलाल अहिरवार के बेटे यशपाल की शादी कालीटोर पिपरई निवासी बाबूलाल अहिरवार की बेटी गंगा अहिरवार के साथ हो रही थी। बारात रात 11 बजे दीवानगंज चौराहा स्थित गार्डन पहुंची थी। यहां स्वागत सत्कार होने के बाद बाराती गार्डन के अंदर पहुंच गए थे। यहां डीजे बज रहा था, जिस पर बारातियों के साथ दुल्हन पक्ष के लोग भी आकर डांस करने लगे। इसी दौरान एक-दूसरे को धक्का लगने के बाद बहसबाजी शुरू हो गई। बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि चाकू निकालकर हमला कर दिया। इसके बाद शादी स्थल पर अफरातफरी भी मच गई थी। मामला गंभीर होने पर पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया गया। संजू और विशाल ने चाकू से किया हमला शादी स्थल पर दुल्हन पक्ष के संजू अहिरवार और विशाल अहिरवार ने चाकू से दूल्हा पक्ष के चार लोगों पर हमला कर दिया। जिन्हें घायल हालत में भोपाल इलाज के लिए भेजा गया। यहां दूल्हे के मौसी के लड़के ओमप्रकाश पिता हिम्मत सिंह अहिरवार 22 वर्ष ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बीच बचाव करते समय दशरथ के गर्दन, पीठ पर चाकू लगे हैं, जबकि अजय और शिवराज भी घायल हुए हैं। जिनका भोपाल में इलाज चल रहा है। मृतक ओमप्रकाश अहिरवार का भोपाल में पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंप दिया।

दोनों आरोपियों को कर लिया है गिरफ्तार ^दीवानगंज में बारात में डांस करने के दौरान झगड़ा हो गया था, जिसमें एक युवक को चाकू लगने से उसकी मौत भोपाल में हो गई है। तीन अन्य लोग भी घायल है। इस हत्या और प्राणघातक हमला करने के मामले में दोनों युवकों को पकड़ लिया है। – प्रतिभा शर्मा, एसडीओपी, रायसेन

मृतक के भाई ने बताया धक्का लगने के बाद हुआ विवाद विदिशा जिले के नटेरन तहसील के गांव सेऊ निवासी फूल सिंह अहिरवार ने बताया कि मैं व मेरा भाई ओमप्रकाश गांव के दशरथ, अजय, शिवराज आशीष व अन्य लोग हमारे रिश्ते के मौसा शिवलाल अहिरवार के लड़के यशपाल की बारात में दीवानगंज आए थे। यहां वह और उसका भाई डांस कर रहा था, तभी दुल्हन पक्ष के लोग भी बीच में आकर डांस करने लगे। डांस करने करते समय धक्का लगने पर संजू और विशाल झगड़ा करने लगे और उन्होंने अपने पास रखे चाकू निकाल लिए और उसके भाई को मार दिया। बीच बचाव करने आए लोगों को भी चाकू मारे। घायल भाई ओम प्रकाश ने भोपाल पहुंचकर दम तोड़ दिया। दशरथ, अजय और शिवराज का अभी इलाज चल रहा है।

सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाकर उन्हें रवाना गया। टीम दीवानगंज चौकी प्रभारी आरएस दांगी, प्रधान आरक्षक जितेंद्र वर्मा, संजय लोवंशी, दिलीप यादव और आरक्षक रामकरण शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सूरज, राजू चौहान, रोहित गोस्वामी, सैनिक अतुल, संजीव को शामिल किया गया। इस टीम ने विशाल अहिरवार को जंगल से गिरफ्तार किया है, जबकि संजू अहिरवार को राता तलाई स्थित घर से पकड़ा है, जिससे बाहर से घर में ताला डलवा दिया था और वह अंदर छुपकर बैठा था, यह जानकारी पुलिस को मिली तो उसे वहां से पकड़ कर थाने लाई।

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।