मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

संगठन सर्वोपरि, भाजपा कार्यकर्ता कर्णधार है: गोविंद सिंह राजपूत

रिपोर्ट: खबर का असर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
संगठन सर्वोपरि, भाजपा कार्यकर्ता कर्णधार है: गोविंद सिंह राजपूत

बिलहरा मंडल के बूथ कमेटियों के गठन को लेकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ली बैठक

संगठन सर्वोपरि, भाजपा कार्यकर्ता कर्णधार है: गोविंद सिंह राजपूत

सागर।  बिलहरा के 52 बूथ केन्द्रों की बैठक को संबोधित करते हुए सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी के कर्णधार हैं। भाजपा पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। प्रदेश संगठन के निर्देश अनुसार पार्टी के प्राथमिक और सक्रिय सदस्य बन चुके हैं। अब बूथ कमेटी के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि हम सब की जिम्मेवारी है कि गहन विचार विमर्श कर बूथ कमेटी का गठन करें। जिसमें सक्रिय और हर वर्ग के लोग शामिल हो। इस अवसर पर जिला चुनाव सह प्रभारी डॉ वीरेंद्र पाठक, संजय सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सुखदेव मिश्र ,देवेंद्र पप्पू फुसकेले,श्रीमती संध्या भार्गव, ,मूरत सिंह राजपूत ज्वाला सिंह सहित बिलहरा क्षेत्र के ढाई सौ से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबर का असर
लेखक

खबर का असर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।