मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

तीसरी बार भी NDA की सरकार बनना तय,नतीजों के बीच बड़ा दावा

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
तीसरी बार भी NDA की सरकार बनना तय,नतीजों के बीच बड़ा दावा

तीसरी बार भी NDA की सरकार बनना तय,नतीजों के बीच बड़ा दावा

मतगणना के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे और वहां जनता को संबोधित किया, उन्होंने अपना संबोधन जय जगन्नाथ के नाम से शुरू किया, उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन के हम सभी ऋणी हैं। जनता ने भाजपा पर एनडीए पर पूर्ण विश्वास जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज की यह विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। यह भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। ये विकसित भारत के प्रण की जीत है यह 140 करोड़ भारतीयों की जीत है।

उन्होंने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ की भूमि पर पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री बनेंगे, पीढ़ियों तक उन्होंने इस पल का इंतजार किया, उन्होंने कहा कि तेलंगाना में हमारी संख्या दोगुनी हो गई है आगे कहा कि क्लीन स्वीप वाले राज्यों के क्लीन स्वीप वाले राज्यों के हमारा नाम, मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम इन राज्यों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि ‘लगातार तीसरी बार NDA सरकार बनना तय है’ वहीं उन्होंने कहा कि आंध्र में चंद्र बाबू नायडू के नेतृत्व और बिहार में नीतीश बाबू ने अच्छा प्रदर्शन किया, बिहार मे नीतीश बाबू के नेतृत्व मे NDA ने शानदार प्रदर्शन किया है।

पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है’

पीएम मोदी ने कहा जम्मू कश्मीर के मतदाताओं ने रिकॉर्ड वोटिंग करके भारत को बदनाम करने वाली ताकतों को आईना दिखाया है।सभी उम्मीदारों का भी अभिनन्दन करता हूँ, उन्होंने कहा कि इस चुनाव, जनादेश के कई पहलू हैं, 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है।

‘जहां भी विधान सभा के चुनाव हुए वह पर NDA को प्रचंड विजय मिली है’

पीएम मोदी ने कहा राज्य में जहां भी विधान सभा के चुनाव हुए वह पर NDA को प्रचंड विजय मिली है। विधान सभा राज्य चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो गया उनका जमानत बचाना भी मुश्किल हो गया है वहीं भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है लोकसभा चुनाव में भी ओडिशा में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, ओडिशा में पहली बार भाजपा का सीएम होगा।
सभी राज्य के मतदाताओं का विशेष आभार व्यक्त करता हूँ’

पीएम मोदी ने कहा- भाजपा ने केरल में भी सीट जीती है हमारे कार्यकर्ताओ ने केरल में पीढ़ियों से संघर्ष किया है मध्य प्रदेश, गुजरात, छतीसगढ़, हिमाचल, दिल्ली में हमारी पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है, इन सभी राज्य के मतदाताओं का विशेष आभार व्यक्त करता हूँ। गौर हो कि दो बार अपने दम पर सरकार बनाने वाली भाजपा इस बार गठबंधन की मदद से सरकार बना पाएगी ऐसा लग रहा है

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →