मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

खुरई सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक संचालन हेतु प्राप्त हुआ लाइसेंस

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
खुरई सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक संचालन हेतु प्राप्त हुआ लाइसेंस

खुरई को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, सिविल अस्पताल खुरई में ब्लड बैंक संचालन हेतु प्राप्त हुआ लाइसेंस
सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के अथक प्रयासों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में खुरई को एक और उपलब्धि मिली है। उपलब्धि में राष्ट्रीय स्तर से सिविल अस्पताल खुरई में ब्लड बैंक के संचालन हेतु लाइसेंस दे दिया गया है। इसके पूर्व सिविल अस्पताल खुरई में ब्लड स्टोरेज सेन्टर संचालित था, जिसमें ब्लड की आवश्यकता होने पर जिला चिकित्सालय सागर से ब्लड मंगाकर रक्त की कमी वाले मरीजों को चढ़ाया जाता था।
खुरई बीएमओ शेखर श्रीवास्तव ने बताया है कि ब्लड बैंक में उपयोग होने वाले आवश्यक मशीनरी व उपकरण भी उपलब्ध हो चुके हैं। ब्लड बैंक की यूनिट निर्माण एवं मशीनरी व आवश्यक उपकरणों की लागत लगभग सवा करोड़ रूपए है। इस यूनिट का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है।
सागर जिले में सिर्फ जिला चिकित्सालय सागर में ही ब्लड बैंक संचालित है। बुंदेलखण्ड मेडिकल कॉलेज में भी ब्लड बैंक संचालन हेतु विगत कई वर्षों से अनुमति प्राप्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सिविल अस्पताल खुरई में उक्त अनुमति मिलने से खुरई के क्षेत्रीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। सिविल अस्पताल खुरई में उक्त सेवा प्रारंभ होने के बाद मरीजों को समय पर पर्याप्त मात्रा में ब्लड की उपलब्धता बनी रहेगी।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →