मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

भय और नफरत से मुक्त होकर प्रेम को अपनाएं, सच्चे हिंदू का यही कर्तव्य : राहुल गाँधी

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
भय और नफरत से मुक्त होकर प्रेम को अपनाएं, सच्चे हिंदू का यही कर्तव्य : राहुल गाँधी

भाजपा-RSS समर्थकों के दिलों में डर, गुस्से और नफरत का जाल! राहुल गांधी बोले- उन्हें प्रेम का एहसास कराना सच्चे हिंदू का कर्तव्य

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के समर्थकों को लेकर सोशल मीडिया पर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भय, क्रोध और नफरत ने भाजपा तथा RSS समर्थकों के दिलों में ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम को महसूस करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है।

राहुल गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी बात रखते हुए लिखा कि एक सच्चे हिंदू के रूप में उनका कर्तव्य है कि वे इन लोगों को इस जाल से मुक्त कराने का प्रयास करें, ताकि वे भी अपने जीवन में प्रेम, अपनत्व और आपसी जुड़ाव की खूबसूरती और आनंद को महसूस कर सकें। उन्होंने अपने संदेश का समापन ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ के शब्दों के साथ किया।

राहुल गांधी ने इस संदेश के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की एक प्राचीन मंदिर की मूर्तिकला की तस्वीर भी साझा की। यह 12वीं शताब्दी की मूर्ति बताई गई है, जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती को स्नेहपूर्ण मुद्रा में दर्शाया गया है।

माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी के बाद शुरू हुआ विवाद

दरअसल, राहुल गांधी का यह बयान उनकी मां सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ के विमोचन कार्यक्रम में दिए गए एक वक्तव्य के बाद आया है। सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपने माता-पिता, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी के आपसी प्रेम और पारिवारिक रिश्ते का जिक्र किया था।

उन्होंने बताया था कि भोजन के समय उनके पिता बैठते थे और उनकी मां उनके पिता की गोद में बैठा करती थीं। राहुल ने कहा था कि बचपन में उन्हें यह बिल्कुल सामान्य लगता था। जब वे अपने दोस्तों के घर जाते और वहां माता-पिता को इस तरह नहीं देखते, तो वे उनसे पूछते थे कि उनकी मां उनके पिता की गोद में क्यों नहीं बैठतीं।

राहुल गांधी की इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं सामने आईं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित भाजपा नेताओं ने भी उनकी टिप्पणी पर कटाक्ष किया।

इसी विवाद के बीच राहुल गांधी ने अब प्रेम, अपनत्व और मानवीय रिश्तों का हवाला देते हुए भाजपा-RSS समर्थकों को लेकर अपनी बात रखी है। उनके बयान ने एक बार फिर राजनीतिक और वैचारिक बहस को चर्चा में ला दिया है।

राहुल गांधी का संदेश: उनके वक्तव्य का केंद्रीय भाव यह है कि राजनीतिक मतभेदों और वैचारिक विरोध के बावजूद समाज में प्रेम, सद्भाव और अपनत्व की भावना को महत्व दिया जाना चाहिए।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →