मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

खाद गोदाम बंद मिलने पर प्रशासन की कार्रवाई, प्रभारी राजाराम सोनी निलंबित

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
खाद गोदाम बंद मिलने पर प्रशासन की कार्रवाई, प्रभारी राजाराम सोनी निलंबित

खाद गोदाम बंद मिलने पर प्रशासन की कार्रवाई, प्रभारी राजाराम सोनी निलंबित

सुबह 8 बजे खुलना था गोदाम, निरीक्षण के दौरान मिला बंद; धूप में इंतजार कर रहे किसानों को मौके पर ही शुरू कराया खाद वितरण

सागर। जिले में खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों को हो रही परेशानियों के बीच बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने खुरई रोड स्थित नई गल्ला मंडी के मार्कफेड खाद गोदाम का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान गोदाम बंद मिलने और खाद वितरण शुरू नहीं होने पर अधिकारियों ने मौके पर ही व्यवस्था दुरुस्त कराई। वहीं, ड्यूटी से नदारद मिले गोदाम प्रभारी राजाराम सोनी पर निलंबन की कार्रवाई की गई।

निरीक्षण दल जब खाद गोदाम पहुंचा तो वहां ताला लगा हुआ था। दूर-दराज के गांवों से खाद लेने पहुंचे किसान काफी देर से गोदाम खुलने का इंतजार कर रहे थे। धूप में खड़े किसानों की परेशानी को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल गोदाम खुलवाया और ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण शुरू कराया। इस दौरान पूरी कार्रवाई का पंचनामा भी तैयार किया गया।

निर्धारित समय पर नहीं खुला गोदाम, प्रभारी भी मिले गायब

शासकीय व्यवस्था के अनुसार खाद वितरण केंद्रों को सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक संचालित किया जाना अनिवार्य है। इसके बावजूद निरीक्षण के समय गोदाम बंद मिला। जांच के दौरान वरिष्ठ क्षेत्र सहायक एवं गोदाम प्रभारी राजाराम सोनी भी अपने कार्यस्थल पर मौजूद नहीं थे।

किसानों को हुई असुविधा और शासकीय जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर यादव ने राजाराम सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए।

खाद वितरण व्यवस्था में लापरवाही पर प्रशासन सख्त

प्रशासन ने साफ किया है कि किसानों से जुड़ी सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिले के सभी खाद वितरण केंद्रों को समय पर खोलने और ई-टोकन प्रणाली के जरिए पारदर्शी तरीके से खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इस औचक निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी अनिल राय और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कुलदीप क्रिश्चियन भी मौजूद रहे।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →