मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश, सागर आयुक्त बदले

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश, सागर आयुक्त बदले

IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

भोपाल। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के तहत विभिन्न अधिकारियों को नवीन दायित्व सौंपे गए हैं।

प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए इन पदस्थापना आदेशों के बाद संबंधित अधिकारियों को उनके नवीन पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

नवीन पदस्थापना से संबंधित विस्तृत आदेश में अधिकारियों के नाम, वर्तमान पदस्थापना और नवीन दायित्व का उल्लेख किया गया है।

IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना — प्रमुख बदलाव

• अनिल सुचारी (2006) — आयुक्त सागर संभाग से प्रबंध संचालक, मप्र भंडार गृह निगम, भोपाल।

• दिलीप कुमार (2008) — आयुक्त, सागर संभाग पदस्थ।

• अनूपमा श्रीवास्तव (2009) — सचिव, मप्र शासन, राजस्व विभाग।

• सतेन्द्र सिंह (2009) — सचिव, मप्र शासन सहित अनुसूचित जाति कल्याण विभाग का दायित्व।

• नेहा मारव्या सिंह (2011) — प्रबंध संचालक, मप्र अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम, भोपाल।

• निधि निवेदिता (2012) — विकास आयुक्त-सह-प्रमुख राजस्व आयुक्त, मप्र तथा आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त, ग्वालियर।

• अनुराग वर्मा (2012) — प्रबंध संचालक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, भोपाल।

• मयंक अग्रवाल (2013) — मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकसित भारत-रोजगार गारंटी आजीविका मिशन (ग्रामीण) एवं मिशन संचालक, समग्र नर्मदा मिशन।

• संदीप जी. आर. (2013) — महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रमुख दायित्व।

• अवि प्रसाद (2014) — प्रबंध संचालक, मप्र पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन तथा अपर सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग।

• नेहा जैन (2018) — मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी उज्जैन एवं उप आयुक्त, नगर पालिक निगम उज्जैन।

• रघुराज एम.आर. (2004) — श्रम विभाग के साथ तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का अतिरिक्त प्रभार।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →