मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे ने किया जनपद पंचायत का औचक निरीक्षण

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे ने किया जनपद पंचायत का औचक निरीक्षण

जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे ने किया जनपद पंचायत का औचक निरीक्षण

सागर। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश कुमार गोमे द्वारा आज जनपद पंचायत जैसीनगर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैसीनगर, सहायक यंत्री, शाखा प्रभारी एवं विभिन्न योजनाओं के प्रभारी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोमे ने विभागवार योजनाओं की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध उपलब्धि, लंबित प्रकरणों तथा मैदानी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं, हितग्राहीमूलक योजनाओं, निर्माण कार्यों, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता गतिविधियों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।

जिन योजनाओं एवं कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई, उनमें तत्काल सुधार करते हुए निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से दिलाना सुनिश्चित करने को कहा गया।

उन्होंने अधिकारियों को ग्राम पंचायतों का नियमित भ्रमण एवं निरीक्षण कर योजनाओं की मैदानी प्रगति की निगरानी करने तथा कार्यों में अनावश्यक विलंब पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।

निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन व्यवस्थाओं, अभिलेखों के संधारण एवं कार्यप्रणाली की भी जानकारी ली गई। अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा के अनुरूप कार्यालयीन कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →