मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

हत्या के प्रयास के मामले में दो साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने संजय नगर से पकड़ा

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
हत्या के प्रयास के मामले में दो साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने संजय नगर से पकड़ा

हत्या के प्रयास के मामले में दो साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने संजय नगर से पकड़ा

सागर में गोपालगंज पुलिस की कार्रवाई, शुभम जैन पर घोषित था 3 हजार रुपये का इनाम; न्यायालय ने जारी किया था स्थाई गिरफ्तारी वारंट

सागर। हत्या के प्रयास के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे 3 हजार रुपये के इनामी आरोपी शुभम जैन को गोपालगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय ने 22 मई 2024 को स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम फरार आरोपियों और स्थाई गिरफ्तारी वारंटियों की तलाश में जुटी थी।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम जैन (32), पिता स्वर्गीय श्रीपाल जैन, निवासी संजय नगर कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, जिला सागर के रूप में हुई है।

हत्या के प्रयास के मामले में दर्ज था अपराध

शुभम जैन के खिलाफ थाना गोपालगंज में अपराध क्रमांक 23/2024 के तहत आईपीसी की धारा 294, 307, 147, 148, 149 एवं 180 में प्रकरण दर्ज है। मामले में फरार रहने के कारण पुलिस अधीक्षक सागर ने उसकी गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। न्यायालय से स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था।

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार इनामी आरोपी शुभम जैन संजय नगर कॉलोनी स्थित अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने टीम गठित कर मौके पर रवाना किया।

पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसकी पहचान की पुष्टि की गई और न्यायालय से जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट की तामिली की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इनामी और फरार आरोपियों की तलाश जारी

गोपालगंज पुलिस गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित स्थाई वारंटों की तामिली के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे शुभम जैन की गिरफ्तारी की गई।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नीरज जैन के नेतृत्व में आरक्षक 933 आनंद, आरक्षक 1556 अंकित हरदहा, आरक्षक 1276 अंकित तिवारी, आरक्षक 837 दशरथ और आरक्षक 1203 रणवीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →