मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

जिला चिकित्सालय में मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, जागरूकता रैली निकालकर दिया उपचार का संदेश

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
जिला चिकित्सालय में मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, जागरूकता रैली निकालकर दिया उपचार का संदेश

जिला चिकित्सालय में मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, जागरूकता रैली निकालकर दिया उपचार का संदेश

सागर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 10 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय, सागर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को मानसिक समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता और जागरूकता रैली के माध्यम से मानसिक रोगों से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने तथा समय पर उपचार लेने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेश पटेरिया और सिविल सर्जन डॉ. आर.एस. जायंत ने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए आमजन को जागरूक किया।

जिला नोडल मानसिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आदित्य दुबे ने मानसिक समस्याओं की रोकथाम, उपचार और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने टेली-मानस (Tele-MANAS) तथा मनहित ऐप के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया। डॉ. जितेंद्र सराफ ने भी मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाने पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. बृजेश खरिया, डॉ. संदीप गौतम, डॉ. अंकिता सिंह, डॉ. अभिषेक ठाकुर, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. वशिष्ठ सेल्वन, नर्सिंग अधिकारी ममता सैनी, तरन्नुम खान एवं अनीता नामदेव तथा फार्मासिस्ट इमरान खान ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि मानसिक समस्याओं को छिपाने या नजरअंदाज करने के बजाय उनके प्रति संवेदनशीलता बरतें और आवश्यकता पड़ने पर समय पर विशेषज्ञों से परामर्श लेकर उपचार प्राप्त करें।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →